कौशाम्बी31अक्टूबर23*तिहरे हत्याकांड में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
*महगांव कौशाम्बी।* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा पर 15 सितंबर की रात तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। तिहरे हत्याकांड में शामिल कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया है लेकिन एक अभियुक्त हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। गहन छान बीन के दौरान पुलिस को जानकारी मिली उसके बाद घेरा बंदी कर राजेंद्र सिंह पुत्र राम आनंद सिंह निवासी हथियाभीट बंतरिया थाना संदीपन घाट को 30 अक्टूबर की रात भैरो भीटी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और वहां से उसे जेल भेजा गया है।
More Stories
कोलकाता 17 अक्टूबर 26*कोलकाता पूजा पंडाल में भगदड़: 18 की मौत
बांदा 17 अक्टूबर26*मिशन शक्ति: कक्षा नौ की छात्रा ईशा बनीं एक दिन की एसडीएम,50 शिकायतें सुनीं*
बांदा 17 अक्टूबर 26*खाद्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली,बाजरे से नए उत्पाद बनाने की प्रतियोगिता*