कानपुर30अक्टूबर23*श्री हरदेव बाबा रामलीला बिल्हौर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत धनुषयज्ञ महोत्सव आयोजित किया गया
श्री हरदेव बाबा रामलीला बिल्हौर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत धनुषयज्ञ महोत्सव में आज प्रातःकालीन बेला में भगवान परशुराम जी और लक्ष्मण जी का रमणीय , ज्ञानवर्धक , भाव पक्ष और कला पक्ष का एक अच्छा संवाद देखने और सुनने का अवसर प्राप्त हुआ , निश्चय ही बिल्हौर की जनता जनार्दन को इस संवाद से ज्ञान प्राप्त हुआ होगा और आनंद की प्राप्ति हुई होगी |
महर्षि परशुराम जी भूमिका में बाल व्यास जी और लक्ष्मण जी की भूमिका में प्रदीप पाण्डेय जी दोनों ही महानुभावों ने अपने – अपने चरित्र का निर्वाहन अच्छे से किया और दोनो ही अद्वितीय रहे |
अजय कान्त बाजपेयी ( समाजसेवी )

More Stories
हरदोई १९ जून २०२६ * रात्रि टूर्नामेंट: अटिया पुरवा ने देहलिया को 35 रन से हराया, पिहानी ने 10 विकेट से जीता मैच
पूर्णिया बिहार 19 जून 26 पूर्णिया को मिला पहला SSP: डॉक्टर से खाकीधारी बने शौर्य सुमन संभालेंगे कमान, स्वीटी सहरावत की विदाई पटना स्पेशल ब्रांच
पूर्णिया १९जून २०२६ * मेफेयर में सियासी शिष्टाचार: ललन-लेसी सिंह की मुलाकात, शाहनवाज रिजवी ने चादर चढ़ाकर किया पुरजोर इस्तकबाल