हापुड़28अक्टूबर23*ऑटो में सवार होकर गाज़ियाबाद से हापुड़ लौट रही बीटेक स्टूडेंट की साँसे अटकी..
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट के साथ की छीना झपटी.. चलते ऑटो से गिरी छात्रा सडक पर घिसटी.. हालत गंभीर.. किया गया रेफऱ
गाजियाबाद से हापुड़ घर लौट रही ऑटो में बीटेक छात्रा कीर्ति सिंह से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस छीना झपटी के दौरान युवती ऑटो से नीचे सड़क पर गिर गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसके बाद छात्रा को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, हापुड़ शहर में पन्नापुरी निवासी कीर्ति सिंह गाजियाबाद के एबीएसई इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। कीर्ति कॉलेज से अपनी फ्रेंड दीक्षा के साथ ऑटो में बैठकर घर लौट रही थी। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मसूरी थाना क्षेत्र में डासना फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे आए।उन्होंने ऑटो के बराबर में अपनी बाइक धीमी की और कीर्ति के हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। कीर्ति ने मोबाइल नहीं छोड़ा और बदमाशों से भिड़ गई। इस छीना-झपटी में वो ऑटो से नीचे सड़क पर गिर गई। करीब 15 मीटर तक घसीटती चली गई।

More Stories
जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई