पंजाब 27 अक्टूबर 2023* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि नशा तस्करी करने वालों व असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंधित हों। उनके दिशा निर्देशों पर थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव गिदड़ांवाली में सर्च अभियान चलाया और घर-घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दो नशा तस्करों को काबू करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चरणजीत सिंह पुत्र दलवीर सिंह व दविंद्र सिंह पुत्र नानक सिंह वासी गिदड़ांवाली को नशीली गोलियों व अन्य नशीले पदार्थों सहित काबू किया है। दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने लोगों से अपील की है कि वह जिले को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने सरपंचों पंचों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:7, पुलिस पार्टी व आरोपी (फाईल फोटो)
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*