कौशाम्बी24अक्टूबर23*कोखराज पुलिस ने अर्टिगा कार से गोमांस सप्लाई करने वाले तीन युवकों को किया गिरफ्तार*
*कोखराज कौशाम्बी* अर्टिगा कार से गोमांस सप्लाई करने वाले गिरोह के तीन सदस्यो को 20 किलो गोमांस के साथ कोखराज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में गोवंश की हत्याकर उसके मांस की सप्लाई करने के मामले में इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोखराज थाना पुलिस ने मो0 रियाज अहमद उर्फ कुल्हड पुत्र स्व0 मोहर्रम ,मो0 सालिम पुत्र मो0 रियाज निवासीगण सकाढा थाना कोखराज और अफाक खान उर्फ फूल पुत्र मुस्ताक निवासी भरवारी पुलिस चौकी के पीछे थाना कोखराज को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग 20 किग्रा गोमांस तथा एक अर्टिगा कार नम्बर UP72BN 3091 बरामद किया है। पुलिस ने तीनों को लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया है।पुलिस की इस कार्यवाई से कोखराज थाना क्षेत्र में गोवंश को मारकर उनके मांस की सप्लाई में जुड़े तमाम लोग अपने घर से फरार हो गए है,पुलिस उन सभी को तलाश कर रही है।

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*