औरैया21अगस्त21*कांग्रेस का 3 दिवसीय न्याय पंचायतों में प्रवास हुआ संपन्न*
*फोटो परिचय। कांग्रेस के प्रवास के दौरान मौजूद कांग्रेसी पदाधिकारी , कार्यकर्ता व जनता के लोग*
*औरैया।* कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी का गत 19 अगस्त गुरुवार से 3 दिन तक जनपद की न्याय पंचायतों में प्रवास कालक्रम हुआ, जो शनिवार को संपन्न हो गया कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार 19 अगस्त से 21 अगस्त 2021 तक समूचे जिले में कांग्रेस के पदाधिकारीगणों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायतों में 3 दिन तक प्रवास करते हुए जनता के लोगों को जागरूक करते हुए रूबरू हुए। ग्रामसभा के ग्रामों में 75 घंटे यानि 3 दिन का प्रवास किया। शहरों में यही प्रक्रिया वार्ड स्तर पर की गई। न्याय पंचायत में कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन की जिम्मेदारी उसी न्याय पंचायत के अध्यक्ष को सौंपी गई थी। प्रत्येक न्याय पंचायत अध्यक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
19 अगस्त को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चिन्हित ग्राम पंचायत में पहुंचकर जनसंपर्क के साथ रात्रि विश्राम किया। 20 अगस्त को जय भारत महासंम्पर्क अभियान को लेकर ब्लाक अछल्दा में, न्यायपंचायत मुहम्मदाबाद में प्रदेश प्रभारी विकास अवस्थी , जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे , ब्लाक अध्यक्ष हर नरायन शाक्य, बीडीसी बृजेश कुमार, देवी प्रसाद शुक्ला, सौरभ कुमार व अन्य सैकडों युवा शामिल रहे ब्लाक भाग्यनगर, न्याय पंचायत बूढादाना में, ब्लाक अध्यक्ष शोभित त्रिपाठी, देवरपुर में, प्रदीप चौधरी, योगेन्द्र निषाद, सनोज निषाद, महादेव राम पाण्डेय, ब्लाक सहार में, न्याय पंचायत नौगवा में, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम प्रकाश के द्वारा, न्यायपंचायत अघारा मे, सन्तोष भदौरिया पीसीसी सदस्य, मनमोहन सिंह,ब्लाक अजीतमल में, न्याय पंचायत अमावता के गुहानी खुर्द में, ब्लाक अध्यक्ष रोहित दिवाकर, बल्लापुर में सिपाही लाल निषाद, बेदी में बिक्रम दिवाकर, ब्लाक औरैया में, अयाना न्याय पंचायता में शैलेन्द्र प्रजापति, ब्लाक बिधूना में, सुरेन्द्र प्रताप माधव दुबे, ब्लाक करवा कटरा में नसीम खाॅ, योगेन्द्र के अलावा हर ब्लाक की न्याय पंचायत में कांग्रेस पार्टी ने रात में रुककर शनिवार की सुबह प्रभात फेरी और झंडा रोहण करने के बाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी की जयंती भी गांव में मनाई, और उनके किये गये कार्यों के वारे में उपस्थित जनता को अवगत कराया। इस प्रकार से कांग्रेस पार्टी का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो गया।

More Stories
लखनऊ/लंदन*10मई26*लखनऊ की बेटी रुख्सार हसन असकरी ने लंदन में काउंसलर चुनाव जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया है
अयोध्या10मई26*फर्जीवाड़े की ‘लेडी मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार! जमीन हड़पने वाला बड़ा खेल बेनकाब 🚨
लखनऊ10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!*