जोधपुर21अगस्त2021**लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेकर जोधपुर लौटे सेवादल कार्यकर्ता*
जोधपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के मार्गदर्शन में 20 अगस्त को आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेकर सेवादल कार्यकर्त्ता जोधपुर लौटें।
जोधपुर कांग्रेस सेवादल के समन्वयक अरुण सोलंकी के नेतृत्व में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्यालय 26 अकबर रोड से राजीव गांधी के समाधि स्थल तक रैली में शामिल हुए। इस रैली में राणाराम, बाबु खां, रेखाराम चौधरी, रुखैया बैगम, सोहनलाल गरवा, हस्तीमल चांवडा, प्रेमकुमार शेखावत, सीमा, सुधीर सामरिया, विनय आर्य, नीरज खींची सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होकर बड़े उत्साह के साथ जोधपुर लौटें।

More Stories
हमीरपुर १ जुलाई २६ * भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने वर्तमान की कुत्सित मानसिकता ने समाज को दो धड़ों में बाँट दिया है।
लखनऊ १ जुलाई २६ * अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी का हरित संकल्प
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई: