पंजाब 19 अक्टूबर 2023* मैनेजर के साथ मारपीट करने के आरोपी विजय कुमार को एक दिन में ही जमानत मंजूर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 19 अक्टूबर 2023* मैनेजर के साथ मारपीट करने के आरोपी विजय कुमार को एक दिन में ही जमानत मंजूर
अबोहर 19 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में बैंक मैनेजर पंजकोसी जगमीत सिंह के साथ दुरव्यवहार करने व सरकारी काम में दखल देने के आरोप में विजय कुमार पुत्र इन्द्राज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना खुइयां सरवर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। दूसरी ओर विजय कुमार के वकील धर्मपाल सोखल भी अदालत में पेश होकर अपनी दलीलें पेश की और अदालत को बताया कि विजय कुमार को इस मामले में झूठा फसाया गया है और उन्होने अपने दस्तावेज पेश किये। न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन ने एडवोकेट धर्मपाल सोखल की दलीलें सुनने के पश्चात विजय कुमार की तुरंत जमानत मंजूर की। अदालत ने विजय कुमार की जमानत लेने के पश्चात उसे रिहा कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खुइयां सरवर की पुलिस ने बैंक मैनेजर जगमीत सिंह के ब्यानों के आधार पर मुकदमा नं 137, 17-10-23 , भादस की धारा 353-186-332-506 आईपीसी के तहत विजय कुमार पुत्र इन्द्राज के खिलाफ मामला दर्ज किया और विजय कुमार को गिरफ्तार किया। विजय कुमार के वकील धर्मपाल सोखल ने अपनी दलीलें पेश की और विजय कुमार की जमानत मंजूर हुई।
फोटो जानकारी देते एडवोकेट धर्मपाल सोखल व विजय कुमार
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कानपुर5अगस्त26*श्री अंकित चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।*
भागलपुर5अगस्त26* एक अपराधकर्मी को 01 देशी कट्टा, एवं 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
सतना5अगस्त26*प्रदर्शनकारियों पर FIR कर घिरी पुलिस: आंदोलन की हर तस्वीर में मोहम्मद आरिफ इकबाल, फिर भी नाम गायब*