April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या18अक्टूबर23*पूर्व मंत्री ने फैज मोबाइल हाउस व रैम्बो आइसक्रीम प्रतिष्ठान का किया उदघाट्न

अयोध्या18अक्टूबर23*पूर्व मंत्री ने फैज मोबाइल हाउस व रैम्बो आइसक्रीम प्रतिष्ठान का किया उदघाट्न

अयोध्या से अब्दुल जब्बार की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक

अयोध्या18अक्टूबर23*पूर्व मंत्री ने फैज मोबाइल हाउस व रैम्बो आइसक्रीम प्रतिष्ठान का किया उदघाट्न

भेलसर(अयोध्या)पूर्व मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद ने रूदौली नगर में फैज मोबाइल हाउस व रिपेयरिंग सेंटर तथा रैम्बो आइसक्रीम के नए प्रतिष्ठान का फीता काट कर उदघाटन किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के सूचना प्रौद्योगिकी के दौर में मोबाइल की उपयोगिता और आवश्यकता में बहुत ही इजाफा हुआ है।समाज के हर वर्ग के लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।मोबाइल के जरिये से लोग देश विदेश में अपने रिश्तेदारों तथा मित्रों से बात तो करते हैं ही साथ ही सरकारी सूचनाओं का आदान प्रदान भी होता है।व्यापारिक कार्य के लिये भी इसकी जरूरत से सभी लोग लाभ उठाते हैं।इस प्रतिष्ठान के खुल जाने से रूदौली नगर के साथ साथ दूर दराज गांवों के लोगों को भी खरीदने एवं रिपेयरिंग की सुगम सुविधा मुहैया होगी।खुशी की बात है कि प्रतिष्ठान के मालिक अलाउद्दीन खाँ ने अपनी अमेठी जिले में स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री की एक शाखा रूदौली में भी कायम कर दी है।अब यहां के लोगों के लिये शादी विवाह समारोह के अवसर पर अपने मेहमानों के लिये खरीदने में आसानी होगी।
उदघाटन के अवसर पर पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां,पूर्व ब्लाक प्रमुख निशात अली खां,अनूप सिंह,मो0 रईस खां,शाहमसूद हयात गजाली,अतीक खाँ,हाजी शकील,कल्लन खाँ,सगीर खाँ,नफीस खाँ,जन्नू मिश्रा आदि उपस्थित थे।अलाउदीन खाँ ने आये हुए सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।