कानपुर नगर14अक्टूबर23*ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी घायल जिला
*एनएचआई अधिकारियों ने नही लगवाई रोड पर स्ट्रीट लाईट जिसके कारण बढ़ रहे हादसे*
कानपुर। बिल्हौर शिवराजपुर क्षेत्र के कामा स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बाईक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को शिवराजपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे जहा डॉक्टरों ने हालत नाजुक होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया था।लोगो का मानना है की एनएचआई नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने हर जगह सर्विस रोड व मुख्य रोड पर स्ट्रीट लाइट लगवाई है लेकिन नमस्ते इंडिया दुग्ध कंपनी से लेकर पाल ढाबा तक लाइट न लगी होने से हादसे बढ़ते चले जा रहे है यह नेशनल हाईवे के अधिकारियों की सरासर लापरवाही देखने को मिल रही है। दुग्ध कंपनी के कुछ ही अंगे एनएचआई का बस स्टाप बनकर तैयार हो रहा है तब भी अधिकारियों ने उस सर्विस रोड और मेन रोड पर स्ट्रीट लाईट नहीं लगवाई है। धुंध अंधेरा छाने के कारण हादसे बढ़ते चले जा रहे है
कामा स्कूल के पास देर शाम कानपुर मरदानपुर निवासी मोरपाल व उनकी पत्नी मीरा देवी कानपुर जा रहे थे तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी थी घायलों को राहगीरों और एनएचआई के कर्मचारियों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से शिवराजपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे जहा डॉक्टरों ने उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया था वही ट्रैक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिए था।

More Stories
रोहतास27अप्रैल26* सासाराम जंक्शन एवं बिक्रमगंज स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, खानपान व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा*
नैनीताल27अप्रैल26*एक साल से धूल फांक रही शहर की प्याऊ व्यवस्था, वाटर कूलर भी खराब,
हल्द्वानी27अप्रैल26*धुरंधर जैस्मीन की ‘शरारत’ से झुूम उठा ग्राफिक एरा