Gurugram12अक्टूबर23*मिलेनियम सिटी में 100 करोड़ में बिका एक फ्लैट, इंटीरियर पर ही खर्च हो गया इतना रुपया*
गोल्फ लिंक्स एरिया में तीन बड़े रियल्टी एस्टेट प्रोजेक्ट हैं। इनमें मंगोलियास, अरालियास और कैमिलियास शामिल हैं। इसमें ज्यादातर बिजनेसमैन या स्टार्टअप के फाउंडर्स रहते हैं। 10 हजार स्क्वायर फीट के इस फ्लैट की कीमत चार महीने पहले 60 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जानकारों के मुताबिक, पिछले चार महीनों में यहां की संपत्ति की कीमतों में 40 फीसदी तक का उछाल आया है।
प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि डीएलएफ ने शुरुआत में इस फ्लैट को 85 करोड़ रुपये में बेचा था, जिसमें इंटीरियर जैसे काम करवाने के बाद इसकी कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। कैमिलियास सोसाइटी में ही बोट के फाउंडर अमन गुप्ता, आकाश एजुकेशनल सर्विस के फाउंडर जेसी चौधरी भी रहते हैं।
कैमेलियास प्रोजेक्ट एक दशक पहले शुरु हुआ था। तब कीमत 22500 रुपये प्रति स्क्वायर फीट थी। दूसरे शब्दों में कहें तो 10 हजार स्क्वायर फीट के लिए उस समय करीब 23 करोड़ रुपये अदा करने पड़ रहे थे। कीमतों में एक दशक में ही यह बढ़ोतरी हुई है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*
नई दिल्ली 29 अक्टूबर 26*💊 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बड़ी खबर: कैंसर की दवाएं हुई सस्ती*
प्रयागराज 29 अक्टूबर 26*प्रयागराज के नवाबगंज में जमीन में गाड़कर रखे करोड़ों रुपये मिलने का मामला