लखनऊ12अक्टूबर23*अखिलेश सरकार में हुए खनन घोटाले की ईडी जांच में अब आएगी तेजी,नए जांच अधिकारी की हुई तैनाती*
लखनऊ।अखिलेश यादव की सरकार में हुए खनन घोटाले की जांच फिर से रफ्तार पकड़ने जा रही है। लगभग डेढ़ साल तक ठंडे बस्ते में रहने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में नए जांच अधिकारी की तैनाती हुई है।
बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई के अलावा ईडी भी खनन घोटाले की जांच कर रही है।खनन घोटाले की जांच में तत्कालीन खनन मंत्री गायत्री प्रजापति और कई आईएएस अधिकारी भी जांच के दायरे में आए थे।ईडी गायत्री प्रजापति को दो बार रिमांड पर लेकर पूछताछ करने के साथ ही करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी है।ईडी ने आईएएस अधिकारियों से भी पूछताछ कर चुकी है,लेकिन जांच पूरी नहीं हो सकी।इसमें सबसे बड़ी अड़चन खनन पट्टे आवंटित करने से संबंधित 23 फाइलें न मिलने से आई थी।
सूत्रों के मुताबिक इन अधिकारियों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा।वहीं कई बार ईडी के अधिकारियों ने फाइलें देने के लिए शासन से पत्राचार किया,लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।अब नए सिरे से जांच शुरू करने के साथ शासन से दोबारा फाइलें मुहैया कराने का पत्र लिखा जाएगा।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*