मुजफ्फरनगर09अक्टूबर23*जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर जनपद ने पाया प्रथम स्थान।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने पर मुजफ्फरनगर पुलिस को प्रदेश भर में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान।*
अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध, गुणवत्ता के साथ व संतुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान हेतु समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) प्रचलित है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक, अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में जनपद के प्रत्येक थाने द्वारा समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
उक्त के क्रम में अवगत कराना है कि उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण, IGRS शाखा, थानों में नियक्त IGRS कर्मचारीगण तथा समस्त जांचकर्ताओं के अथक प्रयास से समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के त्वरित, समयबद्ध, पारदर्शी, गुणवत्ता के साथ व सन्तुष्टिपूर्ण निस्तारण/समाधान करते हुये तथा बिना कोई प्रार्थना पत्र डिफाल्टर हुये मुजफ्फरनगर पुलिस को वर्ष 2023 के माह सितम्बर में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा सम्बन्धित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण के कार्यों की प्रसंशा करते हुये भविष्य में और भी बेहतर कार्यशैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
साथ ही जनपद मुजफ्फरनगर के थाना पुरकाजी, खतौली, रतनपुरी, ककरौली, रामराज, तितावी, नईमण्डी, मीरापुर, भौराकलां, बुढाना, महिला थाना, जानसठ, फुगाना,चरथावल, खतौली, भोपा, मंसूरपुर व शाहपुर द्वारा भी प्रदेश भर में माह सितम्बर में जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायती पत्रों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।
*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

More Stories
मुजफ्फरनगर29जुलाई26*कांवड़ यात्रा को लेकर एटीएस उतरी मैदान में*
शामली29जुलाई26*कावड़ यात्रा मर अपने वाहनों पर साइलेंसर लगाकर चलें व तेजगति से अपने वाहन ना चलाएः यातायात प्रभारी निधि चौधरी*
रायगड29जुलाई26*रायगड पोलिस दलावर शोककळा! कर्तव्यनिष्ठ श्वान ‘ऑस्कर’ला भावपूर्ण श्रद्धांजली