कौशाम्बी07अक्टूबर23*योगी सरकार का आदेश नहीं मानता सूचना कार्यालय*
*प्राइवेट कर्मियों से भरा सूचना कार्यालय पूरे दिन होती है वसूली*
*सूचना अधिकारी की नहीं हुई तैनाती सहायक सूचना अधिकारी के जिम्मे चल रहा है कौशांबी कार्यालय*
*कौशाम्बी* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश कौशांबी जिले के कलेक्ट्रेट स्थित सूचना अधिकारी के कार्यालय में लागू होता नहीं दिख रहा है सूचना अधिकारी के कार्यालय में प्राइवेट कर्मियों और दूसरे कार्यालय के लोगों की भरमार है योगी सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी कर कहा है कि सरकारी कार्यालय में प्राइवेट कर्मियों की से कार्य नहीं कराया जाएगा सरकार ने अपने आदेश में स्पष्ट लिखा कि प्राइवेट कर्मी गलत तरीके से कार्य करते हैं लोगों का उत्पीड़न करते हैं और प्राइवेट लोगो को तत्काल हटाया जाए लेकिन योगी सरकार के निर्देश के बाद भी सहायक सूचना अधिकारी बाहरी लोगों को सूचना अधिकारी कार्यालय से हटा नहीं सके हैं इस बात का प्रमाण कलेक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कर सकती है आखिर प्राइवेट कर्मियों से सहायक सूचना अधिकारी का क्या रिश्ता है क्यों बाहरी आदमियों को सूचना अधिकारी बढ़ावा दे रहे हैं सरकार के निर्देश की धज्जियां उड़ाने वाले सहायक सूचना अधिकारी पर जिलाधिकारी आखिर क्यों कार्यवाही नहीं कर रहे हैं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन मनमानी तरीके से सूचना अधिकारी कार्यालय का संचालन करने वाले सहायक सूचना अधिकारी के कार्यों को अभी तक अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है जिससे पत्रकारों में आक्रोश ब्याप्त है पत्रकार संगठनों ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए मनमानी तरीके से सूचना अधिकारी कार्यालय का संचालन करने वाले सहायक सूचना अधिकारी रवि जायसवाल के कारनामे को संज्ञान लेते हुए सरकार के नियमों की अनदेखी कर बाहरी लोगों को बढ़ावा देने के मामले में सहायक सूचना अधिकारी रवि जायसवाल को निलंबित किए जाने की मांग की है।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*