उत्तर प्रदेश
बहराइच04अक्टूबर2023*डी एम व एस पी ने भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण किया।
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आजतक न्यूज़ बहराइच।
आपको बता दें कि ,बहराइच जिले के रुपैडीहा क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में, कानून एवं शान्ति व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से ,जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, उप जिला मजिस्ट्रेट नानपारा अजित परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय व अन्य के साथ रूपईडीहा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान डी एम व एस पी ने रूपईडीहा थाने में ,एस एस बी की बयालीसवीं बटालियन के कमाण्डेन्ट गंगा सिंह उदावत, थानाध्यक्ष रूपईहीडा शमशेर बहादुर सिंह से कानून एवं शान्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए, सीमावर्मी क्षेत्र में सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त डी एम व एस पी ने अन्य अधिकारियों के साथ, सीमावर्ती क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायज़ा लिया, तथा सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को चौकसी बरतने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डी एम ने रूपईडीहा मुंशी पुरवा, ग्राम बी ओ पी श्री नगर समतलिया, व अन्य ज़िला मार्ग एवं सीमा पर निर्मित होने वाले प्रवेश द्वार ,के बारे में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियन्ता, जितेन्द्र कुमार से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
ब्यूरो रिपोर्ट रामनिवास चंचल युपी आजतक न्यूज़ बहराइच।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*