पंजाब 02 अक्टूबर 2023* लूटपाट व नशा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा :एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 02 अक्टूबर 2023* लूटपाट व नशा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा :एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी
अबोहर 02 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): जिला फाजिल्का के एसएसपी मंजीत सिंह ढेसी, डीएसपी फाजिल्का सुबेग सिंह द्वारा नशा तस्कर व लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बोदीवाला के प्रभारी रविन्द्र सिंह , एएसआई रविकांत अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों पूर्ण सिंह पुत्र सतनाम सिंह वासी बकैणवाला, सुखचेन सिंह पुत्र बीरा सिंह वासी खखियांवाली थाना हिंदूमलकोट जिला गंगानगर, जगसीर सिंह उर्फ मोटा पुत्र गुरमीत सिंह वासी चक्क तोतियांवाली, करणजीत सिंह उर्फ कर्ण पुत्र हरमेश ङ्क्षसह वासी सुरघूरी व बलविन्द्र सिंह उर्फ शिंदू पुत्र प्रेम ङ्क्षसह वासी सुरघूरी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पांचों आरोपियों को न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया जहां योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार संतोख सिंह पुत्र धन्ना सिंह वासी बकैणवाला के ब्यानों के आधार पर उसके साथ लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं 73, 1-10-23 भादस की धारा 379बी-511-148-149 के तह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। फाजिल्का डीएसपी सुबेग सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। रिमांड के दौरान पांचों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की जायेगी। बाकी अन्य खुलासे होने की संभावनाएं हैं।
फोटो नं पांचों आरोपी, जानकारी देते एसएसपी व शिकायतकर्ता

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*