*BREAKING NEWS
देवरिया2अक्टूबर2023*देवरिया में एक परिवार के 6 लोगों की हत्या*
जमीनी विवाद में वारदात, घर के बाहर गोली मारीं मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है
घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के साथ ही पीएसी मौके पर पहुंच गई है।
देवरिया जिले में बड़ी वारदात हुई। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। सोमवार सुबह घर के बाहर ही सभी की गोली मारकर हत्या की गई है। पूरी घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव की है।
वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा। घटना को लेकर छानबीन की जा रही है। पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। घटनास्थल पर चीख- पुकार से पूरा गांव में मातम का माहौल है। मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल है।
एसपी डॉ. संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है।
जिलाधिकारी अंखड प्रताप सिंह की बाइट। देवरिया कांड

More Stories
मथुरा 12 मई26*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 12 मई 26*सर्विलांस टीम प्रभारी औरउनकी टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से 527 मोबाइल फोन बरामद*
मथुरा 12 मई 26*थाना बलदेव पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*