पंजाब 01 अक्टूबर 2023* ट्रेने रद्द होने के कारण यात्री परेशान, अबोहर स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं चली
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 01 अक्टूबर 2023* ट्रेने रद्द होने के कारण यात्री परेशान, अबोहर स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं चली
अबोहर, 30 सितम्बर (शर्मा/सोनू): किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे हैं जिसके चलते अबोहर रेलवे स्टेशन से एक भी ट्रेन नहीं चली। ट्रेनें न चलने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने रिश्तेदारों व अन्य कार्यों के लिए भारी भरकम किराया भरकर बसों से जाना पड़ा। लोगों ने कहा कि सरकार शीघ्र से शीर्घ किसानों की समस्याओं का समाधान करे ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।
इधर किसानों द्वारा गंगानगर रोड पर टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया गया जिसके चलते रोड भी जाम किया गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग लिंक रोड़ों के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचे। खुईयांसरवर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते लोगों को असुविधा से बचाने के लिए लिंक रोड के जरिये आगे निकाला।
फोटो: अबोहर रेलवे स्टेशन, लिंक रोड पर तैनात पुलिस।

More Stories
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,
उन्नाव १३ अप्रैल २६ * गजब:थाने में बैठाए गए युवक के अंदर आया जिन्न,थानेदार ने निकाला पट्टा तो भागा जिन्न