पंजाब 29 सितम्बर 2023* लूटपाट का आरोपी मनदीप सिंह काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 29 सितम्बर 2023* लूटपाट का आरोपी मनदीप सिंह काबू
अबोहर, 29 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह व थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह ने लूटपाट करने वाले आरोपी मनदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह वासी कुंडल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिह की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। जानकारी अनुसार अंग्रेज सिंह पुत्र सुखमंदिर सिंह वासी कच्चा सीडफार्म के बयानों पर उसे बंदूक दिखाकर लूटपाट करने के आरोप में मुकदमा नं. 73, 28.9.23 भांदस की धारा 382, 511, 25.54, 59 आईपीसी के तहत मनदीप सिंह पुत्र सोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि लूटपाट व नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो: जानकारी देते डीएसपी व आरोपी
More Stories
लखनऊ 5 अक्टूबर 26*कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ को बसपा करेगी शक्ति प्रदर्शन*
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,