कौशाम्बी29सितम्बर23*रामभद्राचार्य की उपस्थिति में श्रीमद्भागवत कथा का किया गया ध्वज पूजन*
*कौशाम्बी।* चरवा नगर पंचायत के बरम बाबा स्थान पर 15 से 23 अक्टूबर तक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ भव्य होगा। 29 सितम्बर को 151 ब्राह्मणों की वेदध्वनि व शंखनाद के बीच कार्ष्णि पीठाधीश्वर गुरुशरणानंद महराज ने ध्वज पूजन से किया। कथा शुभारम्भ 15 अक्टूबर को गुरुशरणानंद महराज के अलावा चित्रकूट स्थिति तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महराज अयोध्या राम मंदिर के कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरि महाराज, काशी से महामण्डलेश्वर संतोष दास महाराज ( सतुआ बाबा ) समेत अनेक साधु सन्त आयोजन को भव्यता प्रदान करेंगे। 23 अक्टूबर तक अपराह्न् तीन बजे से सायं छ: बजे तक श्रीमद्भागवत कथा होगी।
श्रीधाम वृन्दावन के सद्गुरु श्रीमज्जगद्गुरु द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास महराज व्यास पीठ पर विराजेगें। शाम सात बजे से रात दस बजे तक राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित श्रीराम शर्मा की अगुवाई में रासलीला की जाएगी। धनंजय दास महाराज ने महापुरुषों के सानिध्य में कथा सत्संग को दुर्लभ संयोग बताया श्रीमद्भागवत कथा चरवा समेत कौशाम्बी जिला के लिए गौरव की बात है।
More Stories
मथुरा 29 अक्टूबर 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 02 अभियुक्तगणों को किया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 29 अक्टूबर 26*हज़रत हाजी वारिस अली शाह के सालाना उर्स में देवा पहुँचे दुनियावी तलबगार के दीवाने*
गोला 29 अक्टूबर 26*छोटी काशी गोला में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का माहेश्वरी समाज ने किया भव्य स्वागत*