पंजाब 28 सितम्बर 2023* 105 नशीली गोली आरोपी मंगत सिंह पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 28 सितम्बर 2023* 105 नशीली गोली आरोपी मंगत सिंह पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 28 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी सीडफार्म के प्रभारी हरमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने लिंक रोड रेलवे फाटक सीडफार्म की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 105 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान मंगत सिंह उर्फ कृष्ण पुत्र रमेश कुमार वासी पक्का सीडफार्म के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 192, 29.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कौशाम्बी4अगस्त26*कर्मकारों के पंजीयन के लिए प्रत्येक विकास खण्ड में कैम्प का किया जाएगा आयोजन*
असम4जुलाई2026*और बोलो दिन भर अदानी अंबानी करनेवाले गांधी और वाड्रा परिवार ने कितना डोनेशन दिया*
कानपुर देहात, 04 अगस्त 2026*जिलाधिकारी ने की जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक, दिये निर्देश*