कौशाम्बी17.08.2021*सदस्य, राज्य स्तरीय निगरानी समिति ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।*
*कौशांबी।* जनपद के अधिशासी अधिकारी, भरवारी को छोडकर अन्य अधिशासी अधिकारियों के उपस्थित न होने पर कडी नाराजगी की प्रकट।
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को
*जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाय।*
सदस्य, राज्य स्तरीय निगरानी समिति उ0प्र0 शासन एवं सदस्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति, उ0प्र0 धीरेन्द्र कुमार वाल्मीकि द्वारा आज कांशीराम अतिथिगृह में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में सदस्य ने कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी की महत्वाकान्क्षी योजना है। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे ग्राम जिसमें निवास करने वाले कुल जनसंख्या के 50 प्रतिशत दलित समुदाय के लोग निवास करते है, उस ग्राम को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित किया जाता है। चयनित ग्राम मंे विकास कार्य के लिए केन्द्र सरकार द्वारा 20 लाख रूपये दिया जाता है। उन्होने कहा कि इसके साथ ही चयनित ग्रामों में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना एवं सौभाग्य योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाता है।
बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 16 चयनित ग्रामों में विकास कार्य प्रगति पर है, जिसमें इण्टरलाकिंग, नाली एवं स्ट्रीटलाईट आदि विकास कार्य कराये जा रहे है।
माननीय सदस्य ने बैठक में अधिशासी अधिकारी, भरवारी को छोडकर अन्य अधिशासी अधिकारियों के उपस्थित न होने पर कडी नाराजगी प्रकट की। उन्होनें अधिकारियों से चयनित ग्रामों में पात्र दलित समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याकारी योजनाओं से लाभान्वित किये जाने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिये कि पात्र लोंगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाय।
बैठक में परियोजना निदेशक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर 2026 दुर्गा पूजा मेलों में भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, पूर्णिया जिला आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *फेस्टिव सीजन में Panorama Group का धमाका, प्रॉपर्टी खरीदने पर कार, बाइक, सोना और विदेश यात्रा जीतने का मौका*
लखनऊ 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….