भागलपुर28 मार्च* भागलपुर में खुले उत्पाद विभाग के सेंटर से शराबबंदी अभियान होगा और भी सशक्त, सीमावर्ती जिलों में भी चलाया जा सकेगा अभियान।
रिपोर्ट – शैलेन्द्र गुप्ता की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
भागलपुर 28 मार्च* भागलपुर में खुले उत्पाद विभाग के सेंटर से शराबबंदी अभियान होगा और भी सशक्त, सीमावर्ती जिलों में भी चलाया जा सकेगा अभियान
भागलपुर मद्य निषेध एवं उत्पाद निबंधन विभाग के हबीबपुर स्थित ग्रुप सेंटर-3 का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी सुब्रत सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार, उत्पाद अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सहित जिले के कई अन्य अधिकारियों के द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी को उत्पाद विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. विभाग द्वारा यह बिल्डिंग किराए पर ली गई है. यहां उत्पाद विभाग के एक सौ सिपाहियों की रहने की व्यवस्था है लेकिन वर्तमान में 74 सिपाही यहां पर रहेंगे।
उत्पाद विभाग की टीम द्वारा भागलपुर के साथ पूर्णिया और मुंगेर जिले में भी अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी सुबरता कुमार सेन ने बताया कि उत्पाद विभाग का यहां ग्रुप सेंटर हो जाने से इसका लाभ सिर्फ भागलपुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को भी मिलेगा यहां की टीम दूसरे जिलों में भी जाकर कार्रवाई करेगी. जिलाधिकारी द्वारा सेंटर में की गई व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

More Stories
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*LDA व स्मारक समिति के पार्कों की जांच, पार्कों की आमदनी खर्च की होगी जांच,
कानपुर नगर 14 फ़रवरी 26*महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव बारात को लेकर उच्च अधिकारियों ने की बैठक
लखनऊ 14 फ़रवरी 26*कोतवाली मोहनलालगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ*