झाँसी19नवम्बर*झांसी की जयंती मनाई गई।
झांसी 19 नवंबर। गुरसरांय नगर में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर नगर में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किए गए तथा कार्यक्रम आयोजित कर वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई को याद किया गया। नगर के नई बस्ती स्थित एम जे मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलन किया।संचालन हिमांशु मिश्र ने किया।अंत मे प्रधानाचार्य श्रीमती सोनम मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर शिक्षक रामराजा सिन्ह् , रवी ,राखी, श्रद्धा, गरिमा, दीपक आदि उपस्थित रहे।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26*गिलट आभूषण व्यवसायी समिति रजि0 मथुरा के तत्वावधान में वार्षिक शैल महोत्सव *
कौशाम्बी 13 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 मार्च 26*जलधारा के बीच गरजती पोकलैंड मशीनों ने खड़े किए गंभीर सवाल*