औरैया14नवम्बबाल दिवस पर बच्चों ने किया चाचा नेहरू को याद
औरैया – विकास क्षेत्र अजीतमल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बल्लापुर में समस्त विद्यालयों में पं.जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर उन्हें याद कर पुष्प समर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं एकलव्य इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा तरह-तरह की दुकानें सजाकर प्रर्दशनी का भव्य आयोजन किया गया तथा वही छात्र छात्राओं ने जमकर खरीदारी भी की। विद्यालय परिवार ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के विषय में विस्तृत जानकारियां उपलब्ध कराई एवं बच्चों के कार्य की सराहना की एवं ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलन के साथ किया इस मौके पर विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही श्री शिव प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, प्रीति वर्मा, सुमन, अविनाश दुबे, मोहन मिश्रा, कुलदीप, सोनम, प्रियंका, इंदु, मोहित, अवधेश, सत्येंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया10अगस्त26*अभया डे पर पूर्णिया में डॉक्टरों का प्रदर्शन, डॉक्टरों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा की उठी मांग
पूर्णिया बिहार 9 अगस्त 26?* विश्व आदिवासी दिवस, पप्पू यादव लोकगीतों पर झूमे, दिया संस्कृति बचाने का संदेश
गोरखपुर10अगस्त26* ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिखाई झंडी दिखा कर नेतृत्व किये*