मथुरा07आगामी नगर निगम चुनाकिव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू की।
Report by विकास गोस्वामी
मथुरा 7 नवंबर, जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोर शोर के साथ तैयारियां शुरू कर दी गई है इन्हीं तैयारियों के क्रम में आज सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित के एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुने पर सेठ बाड़ा स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर ,जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा और पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित व पूर्व सांसद प्रत्याशी महेश पाठक का भव्य स्वागत विशाल माला व चांदी का मुकुट पहना कर उनके मथुरा आगमन को अविस्मरणीय बनाने का प्रयास किया , और चुनावों को पुरजोर तरीके से लड़ने और जीतने का कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
इस दौरान उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी नहीं बनाया जाएगा, कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत करने के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के विचार विमर्श से ही टिकट वितरण किया जाएगा, पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वाले या अनुशासनहीनता करने वाले व्यक्ति को आगामी निकाय चुनावों में टिकट नहीं दी जाएगी केवल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि में आप ही लोगों के बीच से हूं मैं आपको विश्वास दिला देना चाहता हूं कि कांग्रेश पुरजोर तरीके से आगामी निकाय, न्याय पंचायत और निगम के चुनावों के लिए प्रतिबद्ध है हम क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर और कर्मठ कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित कर टिकट वितरण का कार्य करेंगे।
पूर्व सांसद प्रत्याशी एआईसीसी सदस्य महेश पाठक ने कहा मथुरा जनपद में अबकी बार आम जनता बीजेपी के खिलाफ है हमें उस हवा को मोड़ना है, हमारा कार्यकर्ता भी इस समय जोश में है उन्हें एक साथ लेकर हमको चलना होगा और मथुरा जनपद के सभी न्याय पंचायत नगर परिषद और निगमों पर अगर हम थोड़ी सी मेहनत करें तो फिर से कांग्रेश के चेयरमैन तथा मेयर से लेकर एमएलए और एमपी तक को हम जिता पाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश प्रधान ने उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए उन्हें आगामी निकाय चुनावों में जी-जान से जुटने का मंत्र दिया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और उनकी मेहनत के साथ आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत का परचम लहराएगी।
प्रदेश महासचिव पंडित श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने कहा कि कांग्रेसी जन एकजुट होकर के इस चुनाव को लड़ेंगे हम निश्चित चुनाव में सभी निकाय न्याय पंचायत और निगम पर पुनः कांग्रेसका परचम फहराएंगे,
प्रदेश सचिव योगेश तालान ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें आगामी निकाय चुनावों में जीत का परचम लहराए जाने का संदेश दिया,
जिला कांग्रेस कमेटीअध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर कमेटी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए जी जान से कार्य करेंगे वहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि उनका मुकाबला सिर्फ और सिर्फ भाजपा से है जिसे वह इस बार निकाय चुनावों में अपने प्रत्याशियों को जिता कर जवाब देंगे, चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने उपस्थित समस्त ब्लॉक अध्यक्षों पंचायत अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित कार्यकर्ताओं से अभी से संघर्ष करने को कहा है कि जब तक टिकट नहीं मिल जाती है और जिस व्यक्ति को टिकट मिल जाती है उसके साथ जी जान से जुट कर चुनाव जिताने का आवाहन किया इसके अलावा चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि हमें सिर्फ और सिर्फ कांग्रेश की जन आकांक्षा वाली नीतियों को जनता के बीच लेकर जाना है और आम जनता के सहयोग के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना होगा कांग्रेश की नीतियों को बताना है हमें भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से जनता को बचाने के लिए जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना है।
प्रदेश युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने अपने संबोधन में प्रांतीय अध्यक्ष को यह विश्वास दिलाते हुए कहा कि मथुरा जनपद का कार्यकर्ता बहुत मजबूती के साथ चुनाव लड़ने के लिए तत्पर है और वह अब की बार मथुरा में आपको निराश नहीं करेगा ।
पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक सिंह चकलेश्वर ने प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए पुरजोर शब्दों में कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हम यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि अबकी बार मथुरा जनपद में जीत का सेहरा हम उन्हीं के शर बाँधैगे।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील उपाध्या के हरीश पचौरी जिला महिला अध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ लता चौहान सिम्मी बेगम मंजू सिंह भूरी सिंह जायस ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत बृजेश शर्मा एडवोकेट दिनेश शर्मा एडवोकेट मनोज शर्मा एडवोकेट भारत भूषण गौतम एडवोकेट राधा रमन उपाध्याय एडवोकेट आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विनोद चतुर्वेदी ने किया कार्यक्रम में मथुरा जनपद से शैलेंद्र चौधरी निलेश जादौन राजाराम मोहम्मद कबीर अखलाक मोहम्मद यूसुफ डॉ प्रमोद शर्मा अशोक शर्मा डॉन राजकुमार प्रधान बृजेश कुमार शर्मा एडवोकेट राजबहादुर कुश कुमार सिंह मुकीम कुरेशी दिनेश पाठक गिरधारी लाल पाठक रीतेश पाठक मास्टर प्रताप सिंह अब्दुल जब्बार मोहन सिंह भूरी सिंह जायस मुकेश धनगर मुकेश सिसोदिया अजय कुमार मुकेश तिवारी शैलू चौधरी रवि कुमार एडवोकेट असलम सभासद प्रमोद डॉक्टर राजपाल सिंह मदन मोहन दिलजीत मीणा रोशन लाल सतीश शर्मा मांट गंगा शरण दीक्षित कांति प्रसाद गर्ग दिनेश मौर्य ठाकुर बिहारीलाल दिनेश शर्मा एडवोकेट प्रमोद यादव प्रताप लीला सोनू केशव शर्मा भानु प्रताप सेठी ठाकुर सुरेश चतुर्वेदी राजू संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट गजानंद चतुर्वेदी राजीव चतुर्वेदी संतोष पाठक सोनू वर्मा कलुआ शाह प्रमोद मोहन सिंह राम कृष्ण पाठक ठाकुर राम चरण सोहनलाल महेश महावीर ज्ञानेंद्र चौबे दिनेश रासबिहारी एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

More Stories
बेंगलुरु24अप्रैल26*कर्नाटक ने बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के प्रयास की सर्वसम्मति से निंदा की।
Bangalore 24april2026*Karnataka unanimously condemns the attempt to murder democracy in Bengal*.
Bengaluru 22 Aprail २०२६ * Anti-SIR Conference ,Karnataka will not tolerate even a single eligible voter being left out of the vote revision.