अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[28/09, 16:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
अयोध्या।
दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले अयोध्या में मूर्तिकार के फरार होने का मामला।
मूर्तिकार उत्तम पाल पर लाखों रुपये एडवांस लेकर फरार होने का आरोप है।
उत्तम पाल की बनाई 105 दुर्गा प्रतिमाएं अधूरी रह गई हैं।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि प्रतिमाएं करीब 70 से 80 फीसदी तैयार हैं।
अब अधूरी प्रतिमाओं की साज-सज्जा और अंतिम काम के लिए बस्ती के संदीप प्रजापति को विकल्प के तौर पर रखा जा रहा है।
अयोध्या पुलिस फरार मूर्तिकार उत्तम पाल की लगातार तलाश कर रही है।
उत्तम पाल पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसके गांव के प्रधान से भी संपर्क किया है।
गोरखपुर जीआरपी से भी संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक उत्तम पाल का कोई सुराग नहीं मिला है।
मूर्ति निर्माण स्थल पर पुलिस के साथ राजस्वकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि प्रशासन की निगरानी में काम पूरा हो सके।
समिति और प्रशासन का प्रयास है कि अधूरी प्रतिमाओं को समय से पूरा कराकर दुर्गा पूजा से पहले उनकी स्थापना सुनिश्चित की जाए।
[28/09, 16:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी का विपक्ष पर हमला।
चुनाव आयोग पर लगातार सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस नेताओं को दी सलाह।
महापौर ने कहा—लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनसमर्थन हासिल कर सत्ता की राह तलाशें।
उन्होंने कहा—देश में भ्रम और अराजकता का वातावरण बनाने से बचना चाहिए।
26 सितंबर को चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस का किया जिक्र, कहा- फॉर्म-6 और चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद से जुड़े सवाल स्पष्ट किए गए।
महापौर ने कहा—मतदाता सूची में आपत्तियों के निस्तारण की संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया है।
उन्होंने कहा—मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया चुनाव आयोग समय-समय पर करता है।
महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कांग्रेस छोड़ने की वजह भी बताई। कहा—राम मंदिर निर्माण में योगदान की इच्छा थी, लेकिन कांग्रेस में रहते ऐसा करने पर पार्टी से बाहर किए जाने की आशंका थी।
राहुल गांधी को लेकर महापौर ने कहा—अयोध्या, रामलला की धरती से उनके लिए सद्बुद्धि की कामना करता हूं।
महापौर ने कहा—1989 के बाद उत्तर प्रदेश, 1967 के बाद तमिलनाडु और 1975 के बाद पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सरकार नहीं बनी, ऐसे में इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराने के बजाय जनता के बीच काम करने की जरूरत है।
[28/09, 16:24] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
प्रसव के बाद महिला की मौत, निजी नर्सिंग होम पर आरोप
तारुन थाना क्षेत्र के गुरौली ग्राम पंचायत के मजरा सराय सागर का मामला।
26 वर्षीय अनुराधा पत्नी विश्वास यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई।
अनुराधा को 21 सितंबर को तारुन बाजार स्थित पब्लिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों के मुताबिक नर्सिंग होम में ऑपरेशन से अनुराधा का प्रसव कराया गया।
प्रसव के बाद अनुराधा की हालत बिगड़ने लगी और खून व प्लेटलेट्स की कमी बताई गई।
परिजनों का आरोप है कि पति को खून और प्लेटलेट्स की व्यवस्था के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर भेजा गया।
आरोप है कि इसके बाद अनुराधा को नर्सिंग होम से डिस्चार्ज कर दिया गया।
दर्शननगर के बाद अनुराधा को लखनऊ के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सोमवार को परिजन शव लेकर तारुन स्थित नर्सिंग होम पहुंचे, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीएमओ ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराने की बात कही है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*सोलर पैनल चोरी गैंग का खुलासा, 4 शातिर चोर गिरफ्तार,
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक