मुजफ्फरनगर28 सितंबर 26*ताऊ की तेरहवीं के दिन भतीजे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल यूपीआजतक
मुजफ्फरनगर, 28 सितंबर 2026। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला में सोमवार को उस समय मातम छा गया, जब 95 वर्षीय महावीर सिंहजी ताऊ की तेरहवीं के कार्यक्रम के दौरान उनके भतीजे महिपाल (लगभग 35 वर्ष) के सीने में अचानक तेज दर्द उठ गया। परिजनों के अनुसार, महिपाल की हालत बिगड़ने पर उसे तत्काल उपचार के लिए मेरठ ले जाया जा रहा था। रास्ते में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिपाल, महावीर सिंह के भाई चंद्रपाल का पुत्र था। एक ओर परिवार 95 वर्षीय महावीर सिंह की तेरहवीं की रस्में पूरी कर रहा था, वहीं इसी दौरान परिवार के एक युवा सदस्य की अचानक मौत से खुशियां और शोक का माहौल एक साथ गहरा गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
More Stories
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26* शहीदे आजम सरदार भगत सिंह को उनकी जयंती पर देश प्रेम और बलिदान के लिए याद किया*
अयोध्या 28 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
मुजफ्फरनगर 28 सितंबर 26*प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चौंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के शिव चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक