लखनऊ 15 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी का आज संभावित दिल्ली दौरा, सुबह 11.30 बजे दिल्ली पहुंचने की सम्भावना, CM योगी के दिल्ली दौरे को लेकर तैयारियां तेज, दिल्ली में कई अहम मुलाकातों की संभावना
➡लखनऊ, कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम आज आजमगढ़ दौरे पर, राजेंद्र पाल गौतम कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, राजभर समाज की बैठक में होंगे शामिल, समाज पार्टी के नेताओं को सदस्यता दिलाएंगे
➡लखनऊ, IAS अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा मंजूर, 2013 बैच की वरिष्ठ IAS अधिकारी दिव्या मित्तल, केंद्र सरकार ने नियमानुसार स्वीकार किया इस्तीफा, 30 अगस्त 2026 को दिया था इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का दिया था हवाला, 31 अगस्त को DoPT को भेजा गया था इस्तीफा
➡लखनऊ, भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी का ऐलान, आज टाटा मोटर्स का घेराव करेगी भाकियू, चिनहट-देवा रोड स्थित टाटा मोटर्स का घेराव, किसान संगठन ने प्रदर्शन की तैयारी तेज की, विभिन्न मांगों को लेकर किया जाएगा घेराव
➡लखनऊ, भाजपा मीडिया टीम की आज होगी बैठक, सुबह 11 बजे प्रदेश मुख्यालय में होगी बैठक, BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी होंगे मौजूद, विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र होगी चर्चा
➡लखनऊ, योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज होगी, सीएम योगी की अध्यक्षता में होगी बैठक, 5 केडी CM आवास पर आज 5 बजे बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
➡दिल्ली, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, आज गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे सीएम धामी, किसाऊ वाटर प्रोजेक्ट को लेकर होगी चर्चा, इस दौरान हिमाचल प्रदेश CM भी रहेंगे मौजूद
➡दिल्ली, स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत पर फैसला आज, पटियाला हाउस कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रखा, जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट आज सुनाएगी जमानत पर आदेश
➡बुलंदशहर, सीएम योगी आदित्यनाथ का आज बुलंदशहर दौरा, दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से मिलेंगे, परिजनों से मुलाकात कर जताएंगे शोक संवेदना, सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने बढ़ाई सक्रियता
➡रायबरेली, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलीं MLA अदिति सिंह, मंत्री जेपी नड्डा से अदिति सिंह ने की मुलाकात, एम्स रायबरेली के विस्तार पर हुई अहम चर्चा, क्रिटिकल केयर ब्लॉक की धनराशि जारी की मांग, अवशेष धनराशि जल्द जारी करने की मांग, बढ़ते मरीजों को देखते हुए नवीन OPD ब्लॉक का प्रस्ताव, कैंसर केयर बिल्डिंग को लेकर वित्तीय स्वीकृति की मांग
➡गोंडा, छात्रा को रास्ते में रोककर अभद्रता, विरोध करने पर छात्रा को साइकिल से गिराया, दोबारा विरोध पर धारदार हथियार से हमला, हमले में छात्रा के दाहिने हाथ में आई चोट, मनकापुर में अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
➡अलीगढ़, अब्दुल्ला हॉल प्रदर्शन पर AMU का पलटवार, प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान का बड़ा दावा, कुछ लोगों ने छात्राओं को उकसाया, उकसाकर प्रदर्शन कराने का आरोप, AMU के पास डिजिटल सबूत होने का दावा, संबंधित दस्तावेज भी प्रशासन के पास, प्रदर्शन को लेकर छात्राओं ने की शिकायत, प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर दुर्व्यवहार का आरोप, छात्राओं ने कुलपति प्रो. नईमा खातून से मुलाकात की, कुलपति के सामने रखी गईं छात्राओं की समस्याएं
➡बहराइच, जालसाजी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, बाइक पर लगाई गई थी स्प्लेंडर की नंबर प्लेट, अस्पताल परिसर में चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी, जांच में बाइक की नंबर प्लेट पर हुआ शक, ई-चालान पर नंबर चेक करने पर खुला मामला, पुलिस ने दोनों जालसाजों को किया गिरफ्तार
➡मेरठ, मेरठ में CCSU कैंपस बना अखाड़ा, कार्यक्रम के दौरान युवकों में विवाद, विवाद के बाद जमकर मारपीट, युवकों के शराब के नशे में होने की चर्चा, हालांकि नशे की आधिकारिक पुष्टि नहीं, गार्ड युवकों को नियंत्रित नहीं कर सके
➡झांसी, चिरगांव पुलिस को मिली सफलता, हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, राजकुमार उर्फ पप्पी अहिरवार गिरफ्तार
➡रायबरेली, अश्लील इशारों का विरोध करना पड़ा भारी, मंदबुद्धि युवक की दबंगों ने की पिटाई, लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, मारपीट में युवक को आईं गंभीर चोटें, घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने की शिकायत, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡रायबरेली, रायबरेली में सांप के काटने से किशोर की मौत, मछली पकड़ने के दौरान जहरीले सांप ने काटा, एम्स में डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित किया, बछरावां थाना क्षेत्र के जाखेड़ा झाम की घटना
➡रायबरेली, बर्थडे पार्टी में बाइक पर रखकर काटा केक, तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, वीडियो में दर्जनों युवक आते दिख रहे, वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट, सलोन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
➡अयोध्या, राम धन गबन मामला, राम मंदिर ट्रस्ट ने सवालों का जवाब दिया, CEO के चयन पर उठे सवालों का जवाब दिया, महासचिव गोविंद देव गिरी ने बयान जारी किया, ‘पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा इंटरव्यू में शामिल थे’, जितेंद्र का इंटरव्यू 11 अगस्त को हुआ था- गोविंद, ट्रस्ट के मुताबिक इंटरव्यू दो दिन चले- गोविंद देव, ‘11 और 12 अगस्त को इंटरव्यू की प्रक्रिया हुई’, राजेश पांडे ने जितेंद्र की मौजूदगी पर सवाल उठाए थे, राजेश के मुताबिक चयनित आवेदकों को बुलाया था, 16 अंतिम चयनित आवेदकों को बुलाया गया था, राजेश ने कहा था मिश्रा उन्हें वहां मौजूद नहीं दिखे, राजेश ने बताया आवेदकों में 9 सेना के सेवा से थे, बाकी आवेदक पुलिस, प्रशासन से रिटायर अधिकारी थे, ट्रस्ट ने इंटरव्यू प्रक्रिया में राजेश के शामिल होने का दावा किया
➡कासगंज, कासगंज में 12 वर्षीय दो दोस्त लापता, पार्टी करने की बात कहकर निकले थे दोनों, सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश, होटल, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर तलाश जारी, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज, भाई ने भाई पर लगाया मारपीट का आरोप, शराब के नशे में पिटाई करने का आरोप, परिजनों के साथ भी मारपीट का आरोप, पीड़ित भाई ने कोतवाली में दी तहरीर, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज, CHC कर्मियों पर लापरवाही का आरोप, मरीज को भर्ती न करने का लगा आरोप, सरकारी अस्पताल में भर्ती न होने पर, प्राइवेट अस्पताल में कराया प्रसव, प्राइवेट अस्पताल में ICU की सुविधा नहीं, नवजात को लेकर परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे, इलाज के दौरान नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने स्टाफ नर्स के खिलाफ दी तहरीर, छिबरामऊ के महिला CHC का मामल
➡अमेठी, अमेठी में सहायक अध्यापक पर बड़ी कार्रवाई, बीएसए संजय तिवारी ने शिक्षक को किया निलंबित, सहायक अध्यापक वैष्णवी नंदन शुक्ल हुए निलंबित, महिला रसोइयों पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, शिक्षकों को ब्लैकमेल करने के भी आरोप, स्कूल समय में शेयर बाजार में ट्रेडिंग का आरोप, शाहगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पंडरी में थे तैनात
➡सोनभद्र, तीज पर पूजा करने गई महिला के गहने चोरी, रामजानकी मंदिर में चोरी की वारदात, 6 लाख के गहनों पर चोरों ने किया हाथ साफ, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला
————————————————————————————
More Stories
गुरुग्राम 15 सितंबर 26*गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर हुए हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.
बस्ती 15 सितंबर 26*सीएम योगी की संवेदनशील पहल से दिव्यांग परिवार को मिला सहारा*
देहरादून 15 सितंबर 26*उत्तराखंड में सरकारी जमीन की 90 साल की लीज पर CPI का सवाल, 20 सितंबर को देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस