पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
पूर्णियाबिहार ! पूर्णिया से बहुत बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां पूर्णिया पुलिस को शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। सेब के जूस की आड़ में असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में आज पूर्णिया सदर एसडीपीओ ने सदर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज़ दिनांक 13 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब एक ट्रक में लोड होकर असम से समस्तीपुर ले जाई जा रही है,
सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिला आसूचना इकाई (NDPS & Excise) एवं सदर थाना पुलिस की विशेष टीम ने जीरो माईल शीशाबाड़ी मस्जिद के पास नाकेबंदी कर असम की ओर से आ रहे ट्रक संख्या *BR01GP6334* को संदेह के आधार पर रोका,
ट्रक की तलाशी लेने पर सेब के हाइड्रेशन ड्रिंक के कार्टन की आड़ में छुपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांडों की कुल *110 पेटी ,1074.6 लीटर,* अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही *1100 पेटी (17,820 लीटर) सेब का हाइड्रेशन ड्रिंक* भी जप्त किया गया,
पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है तथा इनके बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक पर साक्ष्य संग्रह किया जा रहा है एवं इस गिरोह के अन्य सदस्यों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है,
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 *स्टेटस पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, पूर्णिया पुलिस ने दबोचा*