September 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन

पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन

पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन, गुलाबबाग में गूंजा गणपति बप्पा मोरया*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियां बिहार ।* गुलाबबाग मेला ग्राउंड सोमवार को गणपति बप्पा के जयघोष से गूंज उठा। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और प्राण-प्रतिष्ठा के साथ 13 दिवसीय महागणपति महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने फीता काटकर 14 से 26 सितंबर तक चलने वाले महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।

*मंत्री बोलीं- गुलाबबाग पूर्णिया की हृदयस्थली है*

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि गुलाबबाग मेला पूर्णिया के गौरवशाली अतीत से जुड़ा है और यह बिहार की प्रमुख अनाज मंडी है। यह महोत्सव हर साल और भव्य हो रहा है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी।

*महापौर ने कहा- यह गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल है*

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि पूर्णिया में गणेश महोत्सव का यह 28वां साल है और यह अब शहर की धार्मिक पहचान बन चुका है। इसकी सबसे बड़ी खासियत गंगा-जमुनी तहजीब है, जिसमें हर वर्ग के लोगों का सहयोग रहता है।
उन्होंने कहा कि गणेश जी का बड़ा सिर बुद्धि, बड़े कान धैर्य और आंखें लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक हैं। विसर्जन हमें संदेश देता है कि हमें ऐसा जीवन जीना चाहिए कि जाने के बाद भी लोग याद रखें।
समारोह में सदर विधायक विजय खेमका, कसबा विधायक नितेश सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष नीरज सिंह, आयोजन समिति के जितेंद्र यादव और अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पप्पू पासवान मौजूद रहे। अतिथियों को अंगवस्त्र और गणेश प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
मेला अध्यक्ष ने बताया कि सुरक्षा के लिए महिला-पुरुष पुलिस बल और सैकड़ों कार्यकर्ता तैनात हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मंच संचालन राजेश झा ने किया।

Taza Khabar