इटावा 13सितंबर 26* UP: इटावा में गरजे सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, BJP सरकार और पुलिस प्रशासन पर साधा निशाना……!!*
इटावा 👉मिलावटखोरी और महंगी दवाओं पर चिंता: प्रो. रामगोपाल यादव ने पनीर में मिलावट और नकली दवाओं को कैंसर का बड़ा कारण बताते हुए दवाइयों के MRP पर अधिकतम 20% मुनाफे की सीमा तय करने की मांग की।
👉यूपी पुलिस की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार: हाईकोर्ट की फटकार का हवाला देते हुए सपा नेता ने कहा कि पुलिस पैरों में गोली मारकर, फर्जी गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाकर हजारों लोगों की जिंदगी बर्बाद कर रही है।
👉मुख्यमंत्री पर सीधा हमला और इमरजेंसी से तुलना: उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम के इशारे पर लोगों के मकान-प्रॉपर्टी सील हो रहे हैं और देश में 1975 से भी बदतर अघोषित आपातकाल का माहौल है, जिससे जज तक डरे हुए हैं।
👉ब्रिक्स सम्मेलन और वैश्विक मुद्दों पर टिप्पणी: रामगोपाल यादव ने ब्रिक्स के नतीजों को बेअसर बताते हुए कहा कि केवल प्रचार के बजाय रूस-यूक्रेन और ईरान जैसे युद्ध के झमेलों को रुकवाने पर काम होना चाहिए था।
👉2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा: सपा महासचिव ने दावा किया कि अगर सब कुछ निष्पक्ष और ठीक रहता है, तो 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी समाजवादी पार्टी के सामने टिक नहीं पाएगी।
More Stories
सहारनपुर 13 सितंबर 26*प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को परिजनों ने पकड़ा,, बेरहमी से रस्सी से लटकाकर पीटा*
मुजफ्फरनगर13 सितंबर 26*शहीद चौक पर अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, बाजू पर बिच्छू के निशान से पहचान में जुटी पुलिस*
पूर्णिया बिहार 13 सितंबर 26 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का माँ पूरण देवी की धरती पर भव्य स्वागत*