उत्तराखंड/देहरादून
देहरादून 12सितंबर 26*एक दंपत्ति से मारपीट और टॉर्चर के आरोपों पर कोर्ट ने प्रेमनगर के तत्कालीन इंचार्ज नरेश राठौर समेत 5 पुलिसकर्मियों पर दिए मुकदमे का आदेश
देहरादून के प्रेमनगर थाने से जुड़े एक मामले में पुलिसकर्मियों और थाने में तैनात रहे तत्कालीन थाना इंचार्ज नरेश राठौर पर दंपत्ति के साथ मारपीट और टॉर्चर के गंभीर आरोप लगे हैं जिसमें कोर्ट ने पुलिस को 5 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच के आदेश दिए हैं। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, देहरादून ने प्रवीण सेमवाल और उनकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल की तरफ से दाखिल धारा 175(3) बीएनएसएस के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष नरेश राठौर पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए मामले की जांच सीओ स्तर के अधिकारी से जांच के लिए भी कहा है। कोर्ट के आदेश के बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

More Stories
मथुरा 12 सितंबर 26* हत्या के अभियोग में वांछित चल रहे 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 सितंबर 26 राधाष्टमी के दृष्टिगत PWD गेस्ट हाउस बरसाना में बैठक की गई*
मुजफ्फरनगर 12 सितम्बर 26*मुज़फ्फरनगर में 17 सितंबर की रात किसान पंचायत मे गरजेगी किसानों की आवाज*