कौशाम्बी 11सितंबर 26*तालाब में मछली मारने गया किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में डूबा मौत*
*मछली के शिकार के दौरान साथ में मौजूद अन्य किशोर मौके से हुए फरार*
*बेनी राम कटरा* कौशाम्बी। चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में शुक्रवार को करीब दो बजे कई किशोर तालाब में मछली मारने गया किशोर थे इसी दौरान एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब गया है किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई उसके साथ मौजूद अन्य किशोर मौके से भाग आए हैं और मौजूद अन्य किशोरो के बयान में विरोध है हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर रोते बिलखते परिवार के लोग पहुंच गए हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाल कर पीएम के लिए भेज दिया है
जानकारी के मुताबिक चौराडीह गांव निवासी अखिलेश कुमार उम्र लगभग 13 वर्ष पुत्र रामलाल शुक्रवार की शाम 4:00 बजे अपने दो तीन अन्य साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित तालाब मे मछली का शिकार करने गया था तालाब में मछली का शिकार करने के दौरान अखिलेश कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई है साथ में मौजूद अन्य साथी घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं किशोर के तालाब में डूबने की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं मामले की सूचना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस है ग्रामीणों के सहयोग से किशोर को तालाब से बाहर निकाला है तब तक देर हो चुकी थी उसकी मौत हो गई है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तालाब में डूबने से किशोर की मौत के मामले में मछली मारने गए अन्य किशोर का पुलिस द्वारा बयान लिए जाने के बाद ही किशोर की मौत की हकीकत सामने आएगी बताते हैं कि अखिलेश का पिता रामलाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके चार बेटों में अखिलेश कुमार सबसे छोटा था और कक्षा पांच का छात्र था।मासूम बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है

More Stories
कौशाम्बी 11सितंबर 26*नदी में डूबने से मौत पर परिजनों को दिया गया चार लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक*
कौशाम्बी 11सितंबर 26*पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कन्वर्जेंस समिति की बैठक संपन्न*
कौशाम्बी 11सितंबर 26*संदीपन घाट में महिलाओं-बालिकाओं को नए कानून और साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक*