सहारनपुर 8 सितंबर 26*मेला गुघाल: एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट पारित, तीन करोड़ 65 लाख का अनुमानित आय बजट भी किया पारित,
मेले का ठेका तीन वर्ष के लिए देने पर भी कार्यकारणी ने लगायी मुहर*
*सहारनपुर*। महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में नगर निगम बोर्ड की आज देर शाम तक चली बैठक में मेला गुघाल वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित एक करोड़ 99 लाख के मूल बजट तथा तीन करोड़ 65 लाख के अनुमानित आय बजट पर नगर निगम बोर्ड भी मुहर लगा दी। कार्यकारणी समिति में यह बजट पूर्व में ही सर्व सम्मति से पारित हो चुका है। मेले का ठेका तीन वर्ष के लिए देने पर भी बोर्ड ने मुहर लगायी। मेला गुघाल के लिए संयोजक तथा सहसंयोजक बनाने का अधिकार उपसभापति मयंक गर्ग के सुझाव पर सदन ने सर्व सम्मति से महापौर को दे दिया।
सर्किट हाउस में महापौर डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में हुयी नगर निगम बोर्ड की बैठक में सहायक लेखाधिकारी राजीव कुशवाह ने मेला गुघाल वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित एक करोड़ 99 लाख का मूल बजट तथा तीन करोड़ 65 लाख का अनुमानित आय बजट प्रस्तुत किया। गत वर्ष मूल बजट एक करोड़ 42 लाख था जिसे इस वर्ष बढ़ाकर एक करोड़ 99 लाख किया गया है। यानि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष मेले को भव्य बनाने के लिए उसकी व्यवस्था पर नगर निगम करीब 47 लाख रुपये अधिक व्यय करेगा। मेला गुघाल का पार्किंग ठेका तथा पथ प्रकाश ठेका एक साथ देने पर भी सदन ने मुहर लगायी। पार्षद अभिषेक अरोड़ा टिंकू, नीरज शर्मा, दिग्विजय चौहान, मंसूर बदर, मुकेश गक्खड़ व चौ.वीरसेन सिद्धू ने मेले के सम्बंध में अनेक सुझाव देते हुए चर्चा में हिस्सा लिया। पार्षदों की जिज्ञासा पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने विस्तार से उन तथ्यों और शर्तो की जानकारी दी कि मेला गुघाल का ठेका तीन वर्ष के लिए क्यों दिया जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया8 सितंबर 26*12 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत – जिला जज ने जागरूकता रथ को किया रवाना*
पूर्णिया बिहार 8 सितंबर26 *कटिहार / गेराबारी में निःशुल्क फर्टिलिटी शिविर – निःसंतान दंपतियों के लिए खुशखबरी*
पूर्णिया बिहार 8 सितंबर26* पंद्रह दिवसीय लोकगीत-लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला का भव्य समापन,