कानपुर नगर 8 सितंबर 26*रेलवे समपार संख्या-43 पर 11 से 20 सितम्बर तक यातायात रहेगा बंद*
कानपुर नगर *दुर्गा मोड़ से गौरी मोड़ जाने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग*
कानपुर नगर।
दुर्गा मोड़ से दपसोरा होते हुए गौरी मोड़ को जाने वाली सड़क पर हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक सेक्शन के मध्य स्थित रेलवे समपार संख्या-43, किमी 1372/0-01 पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य कराया जाना है।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पी.वे.), घाटमपुर उपेन्द्र कुमार ने बताया कि रेलवे यातायात की सुरक्षा की दृष्टि से उक्त समपार पर मरम्मत कार्य 11 सितम्बर 2026 को प्रातः 8:00 बजे से 20 सितम्बर 2026 को सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस अवधि में समपार संख्या-43 को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा तथा इस मार्ग से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की दृष्टि से यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में बंद मार्ग का प्रयोग न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
वैकल्पिक मार्ग के रूप में दुर्गा मोड़ से गौरी मोड़ जाने वाले वाहन समपार फाटक संख्या-44 तथा अंडरपास संख्या-42 से आवागमन कर सकते हैं। वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
——

More Stories
मथुरा 8 सितंबर 2026*निरंकुश लेखपाल, उप जिलाधिकारी महावन के आदेश
गोरखपुर 8 सितंबर 26*जिला अस्पताल में अवैध वसूली की शिकायत, गर्भपात के नाम पर 1500 से 2000 रुपये लेने का आरोप*
हमीरपुर, 8 सितंबर 2026*हमीरपुर में RSS की साइकिल यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा कुरारा क्षेत्र