September 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 7 सितंबर 26*जर्जर दीवार गिरने से ग्रामीण का लाखों का नुकसान, मुआवजा मांगने पर दबंगों ने दी धमकी

बांदा 7 सितंबर 26*जर्जर दीवार गिरने से ग्रामीण का लाखों का नुकसान, मुआवजा मांगने पर दबंगों ने दी धमकी

बांदा 7 सितंबर 26*जर्जर दीवार गिरने से ग्रामीण का लाखों का नुकसान, मुआवजा मांगने पर दबंगों ने दी धमकी, एसपी से लगाई न्याय की गुहार*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* बांदा- जनपद के थाना बिसंडा क्षेत्र के ग्राम मरौली ओरन में एक जर्जर दीवार गिरने से एक गरीब मजदूर का करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया।
मुआवजा मांगने पर दबंग पक्ष द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक बांदा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।

पीडित सुरेश बाबू पुत्र ननकू प्रजापति निवासी ग्राम मरौली ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके आवासीय मकान के बगल में गांव के ही लोटन प्रजापति पुत्र बाबा दीन का बड़ा हाता है, जो पिछले एक वर्ष से जर्जर अवस्था में था।
लोटन ने आधी दीवार पहले ही गिरा ली थी, लेकिन बाकी जर्जर दीवार नहीं गिराई।

पीड़ित का कहना है कि वह पूरे साल लोटन से अपनी पूरी दीवार हटा लेने के लिए कहता रहा, क्योंकि दीवार गिरने से उसके घर और गृहस्थी के सामान को नुकसान हो सकता था, लेकिन लोटन ने ध्यान नहीं दिया।

दिनांक 31/08/2026 को दिन में लगभग 11 बजे भीषण बरसात और जलभराव के चलते वह संपूर्ण दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से सुरेश बाबू का पानी का टैंक टूट गया, भैंस का बच्चा घायल हो गया, कटिया मशीन टूट गई और उसकी 27/6 फुट की अपनी दीवार भी गिर गई। पीड़ित के अनुसार इस हादसे में उसे लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

पीड़ित ने बताया कि उसने इस मामले को लेकर गांव के संभ्रांत लोगों और ग्राम प्रधान के माध्यम से पंचायत कराई, लेकिन लोटन पंचायत में नहीं आया।

दिनांक 01/09/2026 को जब वह उलाहना देने लोटन के घर गया, तो लोटन की पत्नी और उसका व्यस्क लड़का मनोज कुमार गाली-गलौज करने लगे और कहा कि किसी भी तरह का क्षतिपूर्ति मुआवजा नहीं देंगे, जहां जाना हो जाओ।
आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए और पूरे परिवार को घसीट कर मारने की धमकी दी।
पीड़ित का आरोप है कि लोटन खुद बाहर रहता है और महिलाओं व बच्चों को मोहरा बनाता है।

पीड़ित मजदूर ने पुलिस अधीक्षक से मांग कि है की हमें दबंगों से क्षतिपूर्ति का मुआवजा दिलाया जाए और उनके विरुद्ध न्याय संगत कानूनी कार्रवाई की जाए।

Taza Khabar