September 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा 5 सितंबर 26*नरैनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं,

बांदा 5 सितंबर 26*नरैनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं,

बांदा 5 सितंबर 26*नरैनी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं,

अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

*बांदा।* शासन के निर्देशों के क्रम में दिनांक 05 सितंबर 2026 को तहसील नरैनी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी एवं पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से जनसामान्य की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान डीएम और एसपी ने फरियादियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अमित आसेरी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न करें, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किया जाए और शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण एवं अन्य मामलों में सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसामान्य की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लेकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हुईं। जिन प्रकरणों का मौके पर निस्तारण संभव था, उनका मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि शेष प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उप जिलाधिकारी नरैनी सहित संबंधित विभागों के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Taza Khabar