लखनऊ 4सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ:रात 10. 30 बजे की बड़ी खबरें..
आशियाना पुलिस ने AC कॉपर पाइप चोर दबोचा, बंगला बाजार की दुकान से AC पाइप चोरी हुआ था, CCTV और मुखबिर सूचना से आरोपी पकड़ा गया, देवीखेड़ा रोड के पास आजम खान गिरफ्तार हुआ, कब्जे से एसी कॉपर पाइप के 17 टुकड़े बरामद, अधजला केबल, कॉपर-एल्युमिनियम तार भी बरामद।
➡️लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने 2 शातिर चोर पकड़े, घर का ताला तोड़कर AC आउटडोर चोरी किया था, चोरों ने LUMINOUS UPS भी चोरी किया था, CCTV फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान हुई, शालीमार बंधा रोड से दोनों गिरफ्तार किए गए, चोरी किए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी हुई।
➡️दिल्ली: कांग्रेस की यूपी चुनाव को लेकर अहम बैठक खत्म, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने की चर्चा, केसी वेणुगोपाल और राजेंद्र पाल गौतम रहे मौजूद, करीब एक घंटे चली कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूत करने की रणनीति पर मंथन, संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गई, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा, यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई रणनीति।
➡️श्रावस्ती: 25 हजार का इनामी राहुल यादव गिरफ्तार, गैंगस्टर में वांछित राहुल को पुलिस ने दबोचा, नवीन मॉडर्न थाना पुलिस ने की कार्रवाई, श्रावस्ती और बलरामपुर में कई मुकदमे दर्ज।
➡️औरैया: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर गला दबाकर हत्या का आरोप, परिजनों ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए घटनास्थल से साक्ष्य, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित, बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव की घटना।
➡️सीतापुर: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल में मारी टक्कर, साइकिल सवार वृद्ध की मौत, बाइक चालक घायल, युवक बाइक मौके पर छोड़ अस्पताल में हुआ भर्ती, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पिसवां थाना क्षेत्र के महतानिया के पास हादसा।
➡️कासगंज: SOG व कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, 1 लाख की नकली करेंसी संग 2 अरेस्ट, 500-500 के 200 नकली नोट जब्त, पुलिस की पकड़े गए अभियुक्तों से बरामदगी, सोरों क्षेत्र में मेला ग्राउंड से गिरफ्तारी।
➡️लखनऊ: इस्कॉन मंदिर पहुंचे ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया जलाभिषेक, इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़-शर्मा, अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी-एके शर्मा।
➡️दिल्ली: ओखला में झुग्गियों में लगी भीषण आग, आग की चपेट में 2 झुग्गियां, 3 लोग झुलसे, तीनों घायलों को ESI अस्पताल भेजा गया, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू, इंद्रा कल्याण विहार, फेज-1 की घटना।
➡️गाजियाबाद: रवि गौतम के समर्थकों और पुलिस में नोकझोंक, संतोष हॉस्पिटल में नोकझोंक और हाथापाई, रवि गौतम ने बाहर जाने की कोशिश की, पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, भिड़ंत, मेरठ में धरनारत था रवि गौतम, मेरठ पुलिस ने उठाकर लाई थी संतोष हॉस्पिटल, सुबह से ही हॉस्पिटल छावनी में तब्दील, इलाज के नाम पर अवैध हिरासत- आरोप।
➡️दिल्ली: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पुलिस को दी शिकायत, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, राजनीतिक नाम के कथित दुरुपयोग का आरोप, मेरे नाम का मिसयूज किया गया- चिराग पासवान।
➡️उन्नाव: पुलिस पर अभियुक्त का गंभीर आरोप, मुकदमे की जांच को पहुंचे थे दारोगा, आरोपी ससुरालियों के घर लखनऊ पहुंची थी पुलिस, रुपये न देने पर थाने लाकर पीटा- आरोप, ‘अपमानित कर बाइक से गांव-गांव घुमाया’, आरोपी पक्ष ने साक्ष्य में CCTV वीडियो दिए, 35 हजार कैश और जेवर ले जाने का भी आरोप, अभियुक्त पक्ष का हाईकोर्ट में पुलिस के खिलाफ वाद, SP ने मामले की जांच CO हसनगंज को सौंपी, हसनगंज थाने के ढकवा जगदीशपुर गांव का मामला।
➡️हापुड़: टोल मैनेजर से बदतमीजी-धक्कामुक्की का मामला, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, समर्थकों पर आरोप, टोल प्लाजा मैनेजर ने पुलिस से सुरक्षा मांगी, ब्लॉक प्रमुख और समर्थकों के खिलाफ दी तहरीर, टोल के अंदर घुसकर दबंगई का आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पिलखुवा कोतवाली के छिजारसी टोल का मामला।
➡️अलीगढ़: पत्रकार ने NRI से बताया जान का खतरा, NRI मुकेश उपाध्याय पर धमकाने का आरोप, पत्रकार जितेंद्र शर्मा ने लगाया है आरोप, मंदिर की बिजली से अवैध कारोबार का आरोप, डग्गेमार वाहनों की चार्जिंग करने का आरोप, SSP से लगाई कार्रवाई व सुरक्षा की गुहार, हरदुआगंज थाना के कस्बा जलाली का मामला।
➡️अमेठी: कृष्ण जन्माष्टमी पर भक्ति की अनूठी तस्वीर, जनपद के थाना परिसरों में भक्ति की तस्वीर, पीपरपुर थाना परिसर में SP ने की पूजा, SDM और CO भी मौके पर रहे मौजूद।
➡️प्रयागराज: पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया का बड़ा एक्शन, सेंट्रल समेत चारों SOG टीमें तत्काल भंग, पुलिस कमिश्नर की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप, तत्काल प्रभाव से भंग करने का आदेश जारी, जोन नगर, जोन गंगानगर SOG टीम भंग, जोन यमुनानगर की SOG टीम भी भंग किया, चारों SOG प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों को हटाया, सभी को अपने DCP को रिपोर्ट करने का आदेश, कार्रवाई की जद में आए हैं कुल 44 पुलिसकर्मी।
➡️सीतापुर: श्री कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी, मंदिरों में भव्य सजावट, सजी दिव्य झांकियां, कान्हा व राधा के स्वरूप में दिखे नन्हे बच्चे, रात्रि 8 बजे से शुरू होंगे संस्कृति कार्यक्रम, रात्रि 12 बजे तक आयोजित होंगे कार्यक्रम।
➡️गाजियाबाद: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया किशोर, मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था अब्दुल, खोड़ा की पीर वाली मस्जिद में गया था, बचाने पहुंचा दोस्त भी करंट लगने से झुलसा, अस्पताल में कराया गया है भर्ती, पुलिस मौके पर, मामले की जांच शुरू, खोडा थाना क्षेत्र का है मामला।
➡️अलीगढ़: राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पहुंचे अलीगढ़, पूर्व विधायक डॉ अनवार खा को दी श्रद्धांजलि, निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सांसद, भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, ‘सरकार और अधिकारी भ्रष्टाचार को दे रहे बढ़ावा’।
➡️फर्रुखाबाद: आदमखोर सियार का कई लोगों पर हमला, बुजुर्ग और बच्चे समेत 3 लोग घायल, ग्रामीण के पहुंचने पर भागा सियार, सभी घायल CHC में भर्ती, कोतवाली क्षेत्र के ममापुर, भटासा का मामला।
➡️कानपुर: ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है मामला।
➡️लखनऊ: UP T20 सीजन 4 का क्वालीफायर-2 मैच आज, मेरठ मेवरिक्स Vs नोएडा किंग्स के बीच महामुकाबला, मेरठ मेवरिक्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जीतने वाली टीम का फाइनल में जाएगी, फाइनल में लखनऊ फाल्कन्स से होगा सामना, 6 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला।
➡️बाराबंकी: अज्ञात व्यक्ति कल्याणी नदी में कूदा, रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा तलाश जारी, बुढ़वा बाबा मंदिर की है घटना।
➡️उन्नाव: सई नदी में डूबी वृद्धा की मौत, ग्रामीणों ने महिला को पहुंचाया अस्पताल, बांगरमऊ के सरकारी अस्पताल में मृत घोषित, जनपद हरदोई की निवासी थी शिवदुलारी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बेहटा मुजावर क्षेत्र के बिहारीपुर का मामला.

More Stories
लखनऊ 4सितंबर 2026*नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
अयोध्या 4सितंबर 26*नाबालिग लड़की को लेकर युवक फरार, लावारिस मिली ई-बाइक से गहराया रहस्य*
पूर्णिया बिहार 4 सितंबर 26 *बेंगलुरु महोत्सव में छाईं पूर्णिया बिहार की धूम