May 6, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें.........

लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें………

लखनऊ6मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर के बयान पर कहा – “आपने सच कहा, सही कहा PDA आ रहा है। सच अपने आप निकलता है। कोहनी मारकर सच बदलने की कोशिश न करें। मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं।”

➡लखनऊ- गोमतीनगर में बेसमेंट खुदाई में श्रमिक की मौत का मामला, हादसे के बाद LDA इंजीनियरों की नींद खुली, बिना सुरक्षा बेसमेंट खुदाई पर कसेगा LDA शिकंजा, सुरक्षा मानकों के बिना काम मिलने पर नोटिस, मानचित्र पास कराने वालों का ब्योरा जुटाएगा LDA, पुराने लखनऊ में कई जगह बिना सुरक्षा जारी है खुदाई, आवासीय प्लॉट पर बन रहे व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स

➡लखनऊ- UP रेरा में गड़बड़ियों पर लगेगी लगाम, AI तकनीक का होगा इस्तेमाल, डायरेक्टर का असली नाम अब नहीं छिपेगा, प्रोजेक्ट रजिस्ट्रेशन में टेंपरिंग रोकने के लिए नियम, मानचित्र सीधे अथॉरिटी पोर्टल से वेरिफाई, फर्जी डायरेक्टर नाम दर्ज कराने पर लगेगी रोक

➡कानपुर- किडनी ट्रांसप्लांट कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी दो रात रुके थे कल्याणपुर के सत्यम होटल में, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, DCP के आदेश पर 3 थानों की फोर्स पहुंची, होटल रजिस्टर से आरोपी और रिसीवर के दस्तावेज मिले, 11 अभियुक्त जेल भेजे जा चुके, फरार दलाल अफजाल पर 25 हजार का इनाम, आज कोर्ट में जमानत पर सुनवाई, होटल से मिले साक्ष्य बनेंगे केस की मजबूत कड़ी

➡उन्नाव- BJP के दो विधायक आमने-सामने, पंकज गुप्ता और ब्रजेश रावत का जमीन विवाद, पंकज गुप्ता पर अवैध कब्जे का आरोप, ब्रजेश रावत ने बुलडोजर से घेराबंदी ध्वस्त कराई, सदर कोतवाली में तहरीर दर्ज, राजेपुर वाजिदपुर का मामला

➡आगरा- IPL सट्टे के बड़े खिलाड़ी पकड़ से दूर, संजय कालिया, अन्नी पंडित, राधे मल्होत्रा, राजीव चोपड़ा, टोनी सिंधी, भारत पेशवानी फरार, थाना ताजगंज इलाके में पकड़ा गया IPL सट्टा

➡अलीगढ़- जेएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार और डॉक्टरों में झड़प, मरीजों की भी परेशानी, उपचार के अभाव में वृद्धा की मौत, डॉक्टरों ने मारपीट की, मरीज को भी पीटा, मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, तीमारदार जिला अस्पताल ले जा रहे थे मरीज

➡सिद्धार्थनगर- प्राइवेट बस चालक ने सिपाही पर मारपीट और रुपये मांगने का आरोप लगाया, पैसे न देने पर कोतवाली कार्यालय में पीटा गया, पीड़ित ने SP से शिकायत कर जांच की मांग की, कम्हरिया निवासी है पीड़ित बस चालक कांतिलाल

➡मेरठ- अवैध तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, दो तैयार और एक अधबना तमंचा बरामद, तमंचे बनाने के औजार और कच्चा माल बरामद, सरगना इमरान समेत 4 गिरफ्तार, BCA का छात्र भी शामिल, इंचौली के खरदौनी में पुलिस ने छापा

➡कानपुर- ईको वैन और डंपर की जोरदार टक्कर, हादसे के बाद 6 गाड़ियां टकराईं, कुल 16 लोग घायल, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर किया रेस्क्यू, पतारा चौकी इंचार्ज भी घायल, घायलों को हैलट अस्पताल रेफर, हाईवे पर लंबा जाम, घाटमपुर थानाक्षेत्र

➡उन्नाव-NRLM योजना के तहत सरकारी धन की लूट, 11 लाख रुपये कूटरचित दस्तावेजों से निकाले गए, ब्लॉक मिशन मैनेजर दीपराज का फर्जी समूह, फर्जी खातों के जरिए पैसा निकाला, शिकायत पर जांच टीम गठित, बैंक स्टेटमेंट चेक, FIR दर्ज करने की तैयारी, पुरवा ब्लॉक का मामला

➡हाथरस- पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई जारी, SOG और सदर कोतवाली की मुठभेड़, 25-25 हजार के इनामी सहित 4 गिरफ्तार, आरोपी घायल हुए, 4 तमंचे, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद

➡हरदोई- महिला से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार, इमरान जवाबी कार्रवाई में घायल, SI बलवंत सिंह भी घायल, लूटा हुआ सोने का हार, कार, तमंचा जब्त, कई थानों में मुकदमे दर्ज

➡हरदोई- 50 हजार रुपए का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर, आरोपी मेहनूर, SOR प्रभारी राजेश कुमार घायल, पिस्टल, तमंचा, बाइक और कारतूस बरामद, आरोपी पर 11 मुकदमे, मूल रूप से कन्नौज का रहने वाला, मल्लावा थाना क्षेत्र

➡बरेली- BJP नेता ईशान ईशु गिरफ्तार, महिला से छेड़खानी का आरोपी, BJP युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रहा, गाड़ी भी सीज, अपनी गलती मानी और माफी मांगी, प्रेमनगर थाना क्षेत्र

➡श्रावस्ती- एसपी राहुल भाटी का सख्त एक्शन, 50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, देवरनिया पुल के पास बड़ी कार्रवाई, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, हत्या और लूट के मामले में वांछित, हरदत्त नगर गिरन्ट थाना

➡अमरोहा- पुलिस मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, 25 हजार का इनामी हारून अरेस्ट, थाना डिडौली प्रभारी और बदमाश अस्पताल में भर्ती, डिडौली इलाके में पुलिस की कार्रवाई

➡गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन कार्यक्रम, फरियादियों की सुनी फरियाद, अधिकारियों को समस्या निस्तारण के आदेश

➡पंजाब- एक ही रात में 2 धमाके, जालंधर BSF मुख्यालय और अमृतसर आर्मी कैंप के पास ब्लास्ट, धमाके की आवाज डेढ़ किलोमीटर तक, फॉरेंसिक टीम और सुरक्षा एजेंसियां जांच में, पूरे पंजाब में अलर्ट

➡दिल्ली- नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा – “वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं, सरकार चुराई जाती है। BJP का हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता। क्या उन्हें BJP की भाषा में घुसपैठिए कहें?”

——————————-

[06/05, 07:23] +91 87380 48060: सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की आज पीसी, दोपहर 12:30 बजे अखिलेश करेंगे पीसी, समाजवादी पार्टी कार्यालय करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

➡हापुड़- युवती के मेडिकल को लेकर हंगामा, CMO और CMS के बीच तनातनी, ढाई घंटे तक आपात वार्ड में बैठी रही युवती, डॉक्टरों का करना पड़ा लंबा इंतजार, चिकित्सक नहीं आने पर टरकाते रहे कर्मचारी, सूचना पर पहुंचे CMO, डॉक्टर नहीं मिले, ड्यूटी को लेकर CMO-CMS में विवाद बढ़ा, महिला डॉक्टर की छुट्टी से बढ़ा मामला, जांच के लिए पहुंचीं DM कविता मीना, DM ने CMS को दिए सख्त निर्देश, पिलखुआ से डॉक्टर बुलाकर हुआ इलाज, दस्तोई रोड स्थित जिला अस्पताल का मामला

➡रायबरेली- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, चार अन्य साथी भी गिरफ्तार, कुल 7 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, लूट का सामान पुलिस ने किया बरामद, गोदाम से 2 कुंतल टोटी समेत सामान लूटा था, लूट के दौरान दो चौकीदार हुए थे घायल, डीह और भदोखर थाना क्षेत्र में मुठभेड़

➡झांसी- झांसी के थाना रक्सा पुलिस की कार्रवाई, 2 अभियुक्त शराब, हथियार के साथ अरेस्ट, पुलिस पर फायरिंग के बावजूद दोनों दबोचे गए, 79.425 लीटर अवैध शराब बरामद, तमंचा, कारतूस, 1,32,550 रुपये नकद बरामद, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा

➡सुल्तानपुर- सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत, दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, नहर की पटरी पर हुई टक्कर, हादसे में बुजुर्ग समेत दो की मौत, महिला समेत तीन लोग घायल, बल्दीराय क्षेत्र के महुली के पास की घटना

➡हापुड़- रोडवेज बस के परिचालक की दबंगई, मामूली विवाद में बुजुर्ग व्यक्ति को पीटा, बुजुर्ग व्यक्ति के साथ जमकर की मारपीट, नगर कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे का मामला

➡आगरा- जंगली जानवर ने 2 महिलाओं पर किया हमला, दूसरे गांव में एक युवती को भी किया घायल, ग्रामीण तेंदुए के हमले की जता रहे आशंका, गांव में पहुंची वन विभाग की टीम, सर्च जारी, जानवर के हमले से गाय के बछड़े की भी मौत, आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र का मामला

➡हापुड़- खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोगों की सेहत क़े साथ खिलवाड़ का खुलासा, रंगीन कचरी के नमूने जांच में असुरक्षित मिले, खतरनाक केमिकल से बनाई जा रही थी कचरी, करीब 13 क्विंटल रंगीन कचरी हुई थी बरामद, कारमौसिन रंग डालकर बनाई जा रहीं कचरी, गढ़ के नाजिम में बनाई जा रही थी कचरी, हिना टॉप सॉस का नमूना भी असुरक्षित आया, सॉस में केमिकल रंगों का मिला इस्तेमाल

➡हापुड़- कॉलेज में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, दबंगों ने छात्र को कॉलेज के बाहर पीटा, पिटाई से छात्र की आंख में चोट आई, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, सिंभावली के RSK इंटर कॉलेज का मामला

➡प्रयागराज- सीएम योगी का प्रयागराज दौरा आज, आज सुबह 11:25 बजे प्रयागराज आएंगे, नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026 में शामिल होंगे

➡वाराणसी- वाराणसी में पर्यटकों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, वीडियो की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस, भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट का मामला

➡गोरखपुर- CM का गोरखपुर दौरे का आज तीसरा दिन, तीसरे दिन पूजा अर्चना, गौ-सेवा करेंगे CM, आज सीएम योगी लगाएंगे जनता दर्शन

➡देहरादून- CM धामी का आज का कार्यक्रम, सुबह 11 बजे पेंशन राशि DBT से ट्रांसफर करेंगे, समाज कल्याण विभाग के लाभार्थियों को अप्रैल पेंशन, सचिवालय देहरादून में होगा कार्यक्रम, CM सीधे खातों में राशि करेंगे ट्रांसफर

➡देहरादून- कावली रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
————————————————————————————
[06/05, 08:42] +91 82990 09108: *ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार: बीजेपी ने बताया संवैधानिक अपमान।*

अगर कोई सीएम चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दे तो फिर राज्यपाल को आगे आकर कमान लेनी होती है। भारतीय संविधान के प्रावधानों के हिसाब से सीएम का पद राज्यपाल की मर्जी तक बना रह सकता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में साफ किया गया है कि राज्यपाल ही सीएम की नियुक्ति करते हैं। यदि मुख्यमंत्री बहुमत हारने या चुनाव हारने के बाद भी इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संविधान राज्यपाल को असीमित शक्तियां प्रदान करता है।राज्यपाल ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर सकते हैं। खुले शब्दों में कहें तो राज्यपाल के पास मुख्यमंत्री को पद से हटाने का अधिकार है। वे एक आधिकारिक आदेश के जरिए मुख्यमंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त कर सकते हैं।