फतेहपुर 15 मार्च 26*पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर का निरीक्षण किया गया*
फतेहपुर*दिनांक 15.03.2026 को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन फतेहपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों, बैरकों, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, परेड ग्राउंड, वर्दी स्टोर एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा महोदय द्वारा पुलिस लाईन फतेहपुर में रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया है । महोदय द्वारा आर.टी.सी. भोजनालय, कैन्टीन एवं परेड ग्राउंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

More Stories
बांदा 27 जून 26*नशे में धुत ओवरलोड डग्गी ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर, खंभा-ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
मथुरा 26 जून 26*थाना महावन पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया ।*
मथुरा 26 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*