औरैया 21 सितंबर*पेयजल आपूर्ति की शिकायत फर्जी साबित हुई*
*जल निगम के जेई ने नगर पालिका ईओ को दी जानकारी*
*औरैया।* नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों से जल निगम एवं नगर पालिका के पास शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमें कहा गया कि विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने के कारण पेयजल की समस्या बनी रहती है। शिकायतों को लेकर जल निगम के जेई की टीम ने मंगलवार को विभिन्न मोहल्लों का सर्वे कर हकीकत जानी। जिस पर मालूम हुआ कि शहर के किसी भी मोहाल में पेयजल आपूर्ति की समस्या नहीं है। अनहक लोग शिकायती प्रार्थना पत्र देते हैं। पेयजल की आपूर्ति होने के चलते शिकायती प्रार्थना पत्र फर्जी साबित हुए हैं। इस आशय की जानकारी जल निगम के जेई टीम ने ईओ नगरपालिका को दी है।
शहर के विभिन्न मुहल्लों से जल निगम एवं पालिका परिषद को इस आशय के शिकायती प्रार्थना पत्र दिए गए , कि उनके मोहालो में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके चलते पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। शिकायती प्रार्थना पत्रों के आधार पर मंगलवार को जल निगम के जेई विवेक व जेई केके तिवारी ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला विधी चंद , निझाई , पढ़ीन दरवाजा , बनारसी दास , शुक्लन टोला व गढैया मोहाल आदि में शिकायतों के आधार पर सर्वे करते हुए हकीकत जाननी चाही , तो सामने आया कि उपरोक्त मोहालो में पेयजल की आपूर्ति विधिवत हो रही है। जब उन्होंने कुछ लोगों से जानकारी चाही तो एक व्यक्ति ने बताया कि आज ही जल की आपूर्ति हुई है , जो सरासर निराधार थी। इस आशय की जानकारी उपरोक्त जेई टीम ने नगर पालिका पहुंचकर एजुकेशन अधिकारी बीएस यादव को दी है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी बीएस यादव ने बताया कि उन्हें भी इस आशय की शिकायत मिली थी , लेकिन उनके संज्ञान में है , कि शहर के किसी मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं है। सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

More Stories
*बांदा-4अप्रैल26*देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास अनियंत्रित होकर चार पहिया गाड़ी पलटी**,
बांदा4अप्रैल26*राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के पदाधिकारी कानपुर में दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में हुए शामिल ,
कानपुर नगर 4 अप्रैल 26*कानपुर के काकादेव क्षेत्र में आंधी-बारिश से पेड़ गिरा