मकर संक्रांति पर्व पर खिचड़ी भोज एवं गरीबों को बांटे कम्बल*
सहार,औरैया। वर्ष के प्रथम पर्व मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर आज सूर्य देव के मकर रेखा पर आने पर पूर्ण आगोश मे दिखे पर्व के उल्लास मे सहार में कई जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया संकट मोचन मन्दिर सहार पर सन्तोष गुप्ता युवा भाजपा नेता के खिचड़ी भोज के कार्यक्रम का शुभारंभ विनय शाक्य विधायक बिधूना ने संकट मोचन मन्दिर में पूजन अर्चन करने के बाद अपने हाथों से कन्याओं को खिचड़ी बाँट कर की विधायक का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया कार्यक्रम के बाद विधायक ने गरीबों को कम्बल भी बाँटे और लोगों से कहा कि गरीबों और असहायों की मददकरना सबसे बड़ी सेवा है हर इन्सान को कमजोर लोगों की मदद के लिये आगे आकर एक आदर्श स्थापित करना चाहिए। इस मौके पर सन्तोष गुप्ता , गौरव गुप्ता , बृजेश गुप्ता , विनोद तिवारी व प्रधुम्न अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल हुए रजनीश पोरवाल ने भी लोगों को खिचड़ी बाँटी। इसके अलावा विवेकानंद श्री कृष्ण सहार गौशाला पर विशाल खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय भक्तिजन चेतना मंच के प्रदेश सचिव एवं गौशाला प्रबन्धक अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिसमें लोगों को खिचड़ी और दही बाँटा गया। गौशाला में गायों को भी खिचड़ी खिलायी गयी। इन कार्यक्रम मे मौके पर अमित भदौरिया, उमेश तिवारी , मिन्टू पाण्डेय , संजय अगिन्होत्रि होंडा वाले , मन्जुल पाठक , वासुदेव प्रजापति , मोनू प्रजापति , विमल उर्फ कद्दू पाण्डेय , संदीप , महेश , बबलू शर्मा व रामू शर्मा आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*