March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

14 जनवरी 22 अबोहर पंजाब *पार्क की सफाई को देख न्यायाधीशों ने बार एसोसिएशन की प्रशंसा की

14 जनवरी 22 अबोहर पंजाब *पार्क की सफाई को देख न्यायाधीशों ने बार एसोसिएशन की प्रशंसा की

पार्क की सफाई को देख न्यायाधीशों ने बार एसोसिएशन की प्रशंसा की

अबोहर, 14 जनवरी (शर्मा): अबोहर बार एसोसिएशन के तीसरी बार बने प्रधान अमनदीप धारीवाल उर्फ बब्बू, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह, ज्वार्इंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, कैशियर प्रेम कांटीवाल द्वारा बार एसोसिएशन द्वारा बनाए पार्क की साफ सफाई की गई। इसके अलावा यहां पौधे लगाये गये हैं। इसके अलावा वकीलों के चैम्बरों के बाहर रंग रोगन भी किया गया है। वकीलों के इस कार्य की न्यायाधीश लखबीर सिंह, राजन अनेजा, मैडम रूबीना जोसन, मैडम जसप्रीत कौर सराहना करते हुए अमनदीप धारीवाल व सैक्ट्री लखबिंद्र सिंह की भी प्रशंसा की।

फोटो:3, साफ सुथरा पार्क व प्रशंसा करते न्यायाधीश।