March 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

14 जनवरी 22*हनी हत्याकांड के दो आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

14 जनवरी 22*हनी हत्याकांड के दो आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

हनी हत्याकांड के दो आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी : डीएसपी संदीप सिंह

अबोहर, 14 जनवरी (शर्मा): आनंद नगरी निवासी हनी ठकराल की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या की थी। इस मामले में परिवार द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी संदीप सिंह, सीआईए स्टाफ के प्रभारी जालंधर सिंह, नगर थाना 2 के प्रभारी लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी द्वारा जांच के बाद इस मामले की गुत्थी सुलझाई गई है। पुलिस ने हनी की पत्नी के प्रेम आकाशदीप पुत्र वीरचंद कम्बोज वासी पैंचावाली, सज्जन सिंह पुत्र हंसराज वासी पैंचावाली को काबू किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में अब पुलिस ने धारा 302, 148, 149, 120 बी की बढ़ौतरी की गई है। इस मामले में पुलिस ने बाकी आरोपियों को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। डीएसपी संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ की गई है। बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। सभी आरोपी घर से फरार हैं।

फोटे:4, काबू किये गये आरोपी व पुलिस पार्टी।