रायबरेली 30 अगस्त *तीन दिनों से एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से लोगों में भय व्याप्त
महराजगंज रायबरेली।। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र से निकली जौनपुर ब्रांच मैं से निकली डीह रजबहा में मुरैनी ज्योना चंदापुर के बीच तीन दिनों से 2 किलोमीटर की परिधि के अंदर एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से लोगों में भय व्याप्त है, ग्रामीणों की सूचना पर आज सोमवार को मामले की जानकारी डायल 112 को दी मौके पर पहुंची डायल 112 द्वारा स्थानीय वन विभाग को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी उच्चाधिकारियों सूचना देकर मौके पर मुस्तैद रहे बताते चलें कि महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र से निकली है, डीह रजबहा में तकरीबन तीन दिनों से एक विशालकाय मगरमच्छ दिख रहा है, ग्रामीणों के जानवर नहर में पानी वगैरह पीने के लिए जाते हैं जिससे लोगों में भय व्याप्त है, ज्योना गांव के रहने दिपक तिवारी शुभम सिंह चंदापुर के नीरज शुक्ला मोहित सिंह आदि लोगों ने बताया कि कई दिनों से विशालकाय मगरमच्छ नहर में देखा जा रहा है सूचना वन विभाग को दी गई स्थानीय वन विभाग की टीम मौके पर आई है, वन विभाग के रेंजर प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को लगाया गया है ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है,कि अपने जानवरों को नहर के आसपास ना जाने दें जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता हासिल की जाएगी
More Stories
कानपुर नगर25 अक्टूबर 26*पत्रकारों के साथ अभद्रता, मारपीट और धमकियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन,
लखीमपुर खीरी 25 अक्टूबर 26*सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज में बिगुल 3.0 ‘Outbound Olympia’ का आयोजन
लखनऊ 25 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*