पंजाब 04 अक्टूबर 2023* दोस्त को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने के मामले में दो दोस्तों को रिमांड के बाद जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 04 अक्टूबर 2023* दोस्त को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने के मामले में दो दोस्तों को रिमांड के बाद जेल भेजा
-बाकी आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा : डीएसपी अरूण मुंडन
-नशा करने वाले युवकों को सिरंजें बेचने वालों को भी नहीं बख्शा जायेगा
अबोहर, 04 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, अडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने दोस्त को ओवरडोज नशा देकर प्रदीप कुमार को मौत के घाट उतारने के आरोप में नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं 195, 29-9-23 , भादस की धारा 304-404-34 आईपीसी के तहत अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुलविन्द्र सिंह उर्फ किंदा पुत्र जसवंत सिंह वासी इन्द्रानगरी अबोहर व हैप्पी उर्फ हनी पुत्र सुरेन्द्र कुमार वासी नई अबादी गली नं 2 हालबाद इन्द्रा नगरी को आज पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन व थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू किया जायेगा।
फोटो नं आरोपी व पुलिस पार्टी
More Stories
अयोध्या 29 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
दिल्ली 29 अक्टूबर 26*मजदूर-किसानों से प्रमोद त्यागी की अपील, 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचकर संविधान और मताधिकार के मुद्दे उठाने का आह्वान
पूर्णिया बिहार 29 अक्टूबर26 *सुरक्षित बचपन अभियान के तहत एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*