*विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत एसपी ने दिए कार्यवाही के निर्देश*
*ककोर,औरैया।* सोमवार को पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा ने सभागार पुलिस कार्यालय ककोर में समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। एसपी ने बैठक के दौरान आगामी बिधान सभा चुनाव के दृष्टिगत पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त एवं शान्ति व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों पर विशेष सतर्क दृष्टि व आवश्यक कार्यवाई के लिए निर्देशित किया। समस्त थानो के अपराधों व थाना स्तर से की गई निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की। वांछित/वारंटियों अभियुक्तों की गिरफ्तारी,इनामिया अपराधी, गैर जमानती वारण्टियों की गिरफ्तारी, अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही व अराजक तत्वों के विरुद्ध बिधिक कार्यवाही करने आदि के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे।

More Stories
हमीरपुर 27मार्च 26 प्रसिद्ध माता मां माहेश्वरीदेवी मन्दिर में मेला ज्वारे के साथ सम्पन्न हुआ कार्यक्रम।
बांदा27मार्च26*तिंदवारी में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद**
बांदा27मार्च26*भैंस चराने गई दो नाबालिग बहनें नदी में डूबी , दो परिवारों में मचा कोहराम*