महिला का पर्स छीनने वाले आरोपी को रिमांड के बाद आरजी जेल भेजा
अबोहर, 08 दिसंबर (शर्मा): नगर थाना के प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी के नेतृत्व में एएसआई बहादर सिंह ने महिला का पर्स छीनने वाले जगसीर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र रणजीत सिंह वासी निकट संत कबीर स्कूल को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे कोरोना रिपोर्ट आने तक आरजी जेल में भेजने के आदेश पारित किए।
जिक्रयोग्य है कि नगर थाना के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी के नेतृत्व में एएसआई बहादुर सिंह ने महिला का पर्स छीनने वाले आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी को न्यायाधीश हरप्रीत सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मोमिता पत्नी मृत्युंजय आनंद नगरी अबोहर जो शौली की धर्मशाला के निकट जा रही थी कि युवक जगसीर सिंह उर्फ जग्गी पुत्र रणजीत सिंह वासी निकट संत कबीर स्कूल ने उसका पर्स छीन लिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी के मोटरसाईकिल सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी।
फोटो : 04, पुलिस पार्टी व आरोपी।
——–

More Stories
अयोध्या3 अप्रैल 26*सीनियर अधिवक्ता बाबू देवनारायण यादव के परिवार में खुशी का माहौल।
पूर्णिया बिहार3अप्रैल26* मोतिहारी में जहरीली शराब से मौत: जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात
रोहतास 3 अप्रैल 26*रोहतास की शानदार जीत महिला इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश*