चित्रांश सभा द्वारा मकर संक्रान्ति पर वितरित की गई खिचड़ी
औरैया। जनपद में बहुत ही हर्षोलल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व। जगह-जगह कराया गया खिचड़ी भोज। वहीं औरैया में जालौन चौराहा स्तिथ ईशा वाटिका के बाहर जालौन रोड पर चित्रांश सभा के पदाधिकारियों द्वारा राहगीरों को खिचड़ी का वितरण कराई गयी। इस कार्यक्रम के दौरान सभा के अध्यक्ष शिव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सब दानो से बढ़कर है अन्य दान। हम सभी को दान अवश्य करना चाहिए। वही संरक्षक सुभाष श्रीवास्तव ने कहा आज के दिन गंगा नदी में स्नान करने के उपरांत तिल व गुड़ से बनी चीजों को दान तथा उपयोग करने की परंपरा है, तथा स्नान, दान, पुण्य, जप, तप तथा अनुष्ठान आदि करने से सौ गुना पूर्ण फल प्राप्त होता है। इस मौके पर सन्तोष सक्सेना, ग्रीश सक्सेना, अरूण सक्सेना, सर्वेश सक्सेना, दीपक श्रीवास्तव,राकेश श्रीवास्तव, अखिलेश सक्सेना, राघवेन्द्र सहाय सक्सेना, राजीव सक्सेना , राहुल सक्सेना, विकास सक्सेना आदि सहित सभा के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*